भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फुटबॉल मैदान में ब्राउन शुगर बेचते दो गिरफ्तार



रामगढ़ थाना क्षेत्र के अमड़ापहाड़ी संस्कृति कला केंद्र स्थित फुटबाल मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन की सूचना पर शुक्रवार को रामगढ़ थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 46 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन करीब 6.9 ग्राम बताया जा रहा है। पुलिस को गुरुवार की दोपहरसूचना मिली कि अमड़ापहाड़ी संस्कृति कला केंद्र के फुटबाल मैदान में कुछ युवक अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री एवं सेवन कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। शाम करीब 3:40 बजे पुलिस टीम ने फुटबाल मैदान के पास छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दो युवकों को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री एवं सेवन करते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के झांझर निवासी 22 वर्षीय प्रेमलाल पंडित व अमड़ापहाड़ी निवासी 23 वर्षीय मिथिलेश कुमार मंडल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान प्रेमलाल पंडित के पास से प्लास्टिक में लिपटी 22 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। प्रत्येक पुड़िया का औसत वजन 0.15 ग्राम था और सभी पुड़ियों का कुल वजन 3.3 ग्राम पाया गया। वहीं मिथिलेश कुमार मंडल के पास से 24 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुईं, जिनका कुल वजन 3.6 ग्राम था। पुलिस ने दोनों के पास से बरामद कुल 46 पुड़िया ब्राउन शुगर को जब्त कर लिया।पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा थाना प्रभारी मनीष कुमार, अनुसंधानकर्ता रमेश भगत तथा कलमदेव मोची शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top