भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प्रोफेसर को मारा थप्पड़, CCTV में कैद हुई घटना, DU ने PhD...


Last Updated:

दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. फैकल्टी ऑफ लॉ के PhD रिसर्च स्कॉलर शुभम सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी के सभी परिसरों में उसके प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.

PhD स्कॉलर ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़ तो DU ने ले लिया कड़ा एक्शनZoom

CCTV फुटेज में PhD रिसर्च स्कॉलर एक प्रोफेसर को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है. (वीडियो ग्रैब)

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले में कड़ा कदम उठाते हुए फैकल्टी ऑफ लॉ के PhD रिसर्च स्कॉलर शुभम सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही उसके दिल्ली यूनिवर्सिटी के किसी भी कैंपस में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है.

विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ऑफिस की ओर से सोमवार को जारी नोटिस के मुताबिक, यह कार्रवाई उमंग भवन में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई मारपीट की घटना के बाद की गई. शुभम सिंह ने 2024-25 अकादमिक सत्र में फेज-II के तहत फैकल्टी ऑफ लॉ में PhD में दाखिला लिया था.

CCTV में कैद हुई घटना

विश्वविद्यालय प्रशासन को घटना से जुड़ी CCTV फुटेज मिली है. अधिकारियों के मुताबिक, फुटेज में आरोपी रिसर्च स्कॉलर एक प्रोफेसर को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है. DU के प्रॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना सोमवार सुबह हुई और मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि छात्र को फैकल्टी ऑफ लॉ से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है.

इसके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी एक्ट, 1922 के ऑर्डिनेंस XV-B के तहत उसे तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय के किसी भी परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया है.

तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

DU प्रशासन ने मामले की तह तक जाने के लिए तीन सदस्यीय स्वतंत्र जांच समिति का गठन किया है. यह कमेटी घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंपेगी.

समिति की अध्यक्षता रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर राजीव गुप्ता करेंगे. इतिहास विभाग के विपुल सिंह और हिंदी विभाग की सुधा सिंह को समिति का सदस्य बनाया गया है. कमेटी को इस पूरी घटना की जांच कर रिपोर्ट पेश करने की जिम्मेदारी दी गई है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जा सकती है.

DUTA ने भी उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

प्रोफेसर के साथ कथित मारपीट की घटना पर दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (DUTA) ने भी नाराजगी जताई है. DUTA ने कुलपति योगेश सिंह को पत्र लिखकर घटना की निंदा की और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. शिक्षकों के संगठन का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी शिक्षक के साथ इस तरह का व्यवहार गंभीर मामला है और ऐसी घटनाओं पर कड़ा संदेश जाना जरूरी है.

फिलहाल विश्वविद्यालय ने आरोपी रिसर्च स्कॉलर को निलंबित करने के साथ ही कैंपस में प्रवेश पर रोक लगा दी है. अब तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की तस्वीर साफ होगी.

About the Author

Saad Omar

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top