भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दुमका में फहराया तिरंगा:पेपर लीक और कदाचार पर सख्ती से कार्रवाई करे...




राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वतंत्रता दिवस पर दुमका पुलिस लाइन मैदान में तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता युवाओं के भविष्य और उनके विश्वास से जुड़ा गंभीर विषय है। परीक्षा में पेपर लीक, कदाचार या किसी तरह की अनियमितता स्वीकार नहीं की जा सकती है। ऐसी घटनाएं मेहनत और प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ने वाले विद्यार्थियों के मनोबल और भविष्य को प्रभावित करती है। राज्य सरकार से अपेक्षा है कि वह परीक्षा प्रणाली की खामियों की गहन समीक्षा कर उसे दूर करेगी और अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर प्रभावी रोक लगाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में 15 हजार करोड़ रुपए महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए गए। उन्होंने पेसा कानून के माध्यम से ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि राज्य की पुलिस व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से सशक्त किया जा रहा है। साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top