भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Giridih Mobile Tower AZNA Machine Theft



गिरिडीह पुलिस ने बगोदर-सरिया रोड स्थित मोबाइल टावर से चार AZNA मशीनें चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की मशीन, वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और तकनीकी उपकरण बरामद किए हैं। वहीं गिर

.

घटना 19 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे सरिया रोड स्थित नहर के पास मोबाइल टावर पर हुई थी। चोर टावर से चार AZNA मशीनों के अलावा कनेक्टर, माउंटिंग एंगल, वेदरप्रूफिंग हाउसिंग, सिलिकॉन बूट और एओएमई ऑप्टिकल 10जी एसएफपी समेत अन्य उपकरण ले गए थे।

टावर तकनीशियन धीरेंद्र कुमार की जांच के बाद 21 अगस्त को बगोदर थाना में कांड संख्या 164/26 दर्ज किया गया। मामले में बीएनएस की धारा 305/324(4)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसपी के निर्देश पर SIT बनी, टावरों पर बढ़ाई गई निगरानी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में विशेष जांच दल यानी SIT का गठन किया गया। टीम ने जिले के अलग-अलग मोबाइल टावरों पर निगरानी बढ़ा दी और संदिग्ध वाहनों तथा लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी।

इसी दौरान 23 अगस्त की रात करीब 12:10 बजे बगोदरडीह ओवरब्रिज के पास पुलिस टीम ने काले रंग की स्कॉर्पियो संख्या JH 10 CY-8957 को रोक लिया। वाहन में दो युवक सवार थे। पुलिस ने तलाशी ली तो एक AZNA मशीन, चार एलन-की औजार, ग्लव्स, एक सिम कार्ड और मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद हुआ। बरामद सामान देखकर पुलिस को टावर चोरी गिरोह से जुड़े होने का संदेह और मजबूत हुआ।

पूछताछ में खुलासा- चार लोग मिलकर करते हैं टावरों में चोरी

पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वे चार लोगों के साथ मिलकर मोबाइल टावरों से मशीन और तकनीकी उपकरण चोरी करते हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने बगोदर-सरिया रोड स्थित टावर से चार AZNA मशीनें चोरी करने की बात भी स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, वाहन में उनके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे। पुलिस को देखते ही दोनों वाहन से उतरकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेत की ओर भाग गए।

पुलिस टीम ने आसपास के इलाके में काफी देर तक दोनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अब फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से गिरोह में शामिल अन्य लोगों और पूर्व की चोरी की घटनाओं के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

धनबाद के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय छोटू यादव, पिता स्व. गुड्डन यादव, निवासी खानोडीह, बाघमारा, धनबाद और 31 वर्षीय आनंद रवानी, पिता मंशा रवानी, निवासी फुलाईटांड़ बस्ती, थाना मधुबन, धनबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से स्कॉर्पियो, दो मोबाइल फोन, चार एलन-की औजार, एक ग्लव्स, एक सिम कार्ड समेत अन्य सामान जब्त किया है।

छापेमारी दल में एसडीपीओ धनंजय राम, बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार के साथ पुलिस एवं अनुसंधान विंग के अधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों और मोबाइल टावरों से जुड़ी चोरी की घटनाओं का भी पता लगाने में पुलिस जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top