भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

₹500 में पत्नी के लिए खरीदें तीज का खूबसूरत तोहफा, रांची के...


Last Updated:

Ranchi Trade Centre Hartalika Teej Shopping: हरतालिका तीज के लिए रांची के ट्रेड सेंटर में ₹100 से साड़ियों, सलवार सूट व श्रृंगार सामग्री का शानदार कलेक्शन उपलब्ध है. यहां किफायती दामों पर विभिन्न उत्पाद मिलते हैं. महिलाएं यहां बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए पहुंचती है. आइये जानते हैं इसकी लोकेशन के बारे में.

हरतालिका तीज के अवसर पर रांची के ट्रेड सेंटर में 100 रुपये से शुरू होने वाली साड़ियों, सलवार सूट और श्रृंगार सामग्री का शानदार कलेक्शन उपलब्ध है. यहां किफायती दामों पर विभिन्न प्रकार के उत्पाद मिलते हैं, जो खरीदारी के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं. 14 सितंबर को हरतालिका तीज आने वाला है. ऐसे में अगर पति पत्नी को गिफ्ट देना चाहते हैं तो आपको आ जाना चाहिए रांची के ट्रेड सेंटर में. यहां पर करीब 40 से अधिक दुकान है. जहां पर ₹100 से साड़ी और सलवार सूट की रेंज मिल जायेगी. इसके अलावा श्रृंगार से लेकर सैंडल और कई सारी चीज है, जो आपको एक ही जगह मिल जाएगी वह भी एकदम सस्ते में.

यहां की खास बातें ये हैं कि यहां पर आप अपने बजट के अनुसार शॉपिंग कर सकते हैं. ₹500 बजट है, 1000 है, 2000 है या 5000 है. अब आपके ऊपर है कि आप कितने में शॉपिंग करना चाहते हैं. क्योंकि, यहां पर हर वर्ग के लोग आते हैं और हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए हर एक चीज की रेंज उपलब्ध है.

यहां पर आपको खासतौर पर चौथे तल्ले में साड़ी सेंटर देखने को मिलेगा. साड़ी शॉप के संचालक वीर बताते हैं, यहां पर 200 रुपए से साड़ी शुरू हो जाती है और 400- 500 तक तो इतनी अच्छी साड़ी कि आप यकीन नहीं कर पाएंगे. दरअसल, यह होलसेल मार्केट है, यही कारण है यहां पर इतने सस्ते में मिलेगा. यही चीज बाहर में और शोरूम में तीन गुना ज्यादा महंगी हो जाती है और क्वालिटी से भी कोई समझौता नहीं किया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा यहां पर आपको सलवार सूट, लहंगा, दुपट्टा इन सब चीजों की भी रेंज देखने को मिलेगी. इसके नीचे ताले में चले जाइए तो आपको सलवार सूट, पटियाला, गिफ्ट शो पीस यह सब चीज का शॉप देखने को मिलेगा. यहां पर श्रृंगार के संचालक प्रदीप बताते हैं कि यहां पर आपको चूड़ी, नेकलेस, इयररिंग्स इन सभी चीजों के जबरदस्त कलेक्शन देखने को मिलेगी और सभी चीजों के दाम 100 से 200 रुपए के रेंज में मिल जाएंगे.

इसके अलावा यहां पर आपको सैंडल की भी दुकान मिल जाएगी. जी हां! अगर आप फ्लैट या फिर फैशनेबल सैंडल्स इस पर गिफ्ट करने का मन बना रहे हैं तो यहां पर मात्र 300 से लेकर 700 रेंज में एक से बढ़कर एक कलेक्शन रहेगा. फुटवियर शॉप का संचालक अमित बताते हैं कि हमारे पास ₹200 से ही फुटवियर की शुरुआत हो जाती है. पार्टीवियर तो 400 में एक से बढ़कर एक मिलेगा.

ऐसे में अगर आप बीवी के लिए शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं तो फिर यह सेंटर आपके लिए है. आ जाइये रांची के महावीर चौक के पास और महावीर चौक के बगल से ही एक गली जाती है. बस आगे जाकर ही आपको ट्रेड सेंटर मिल जाएगा. वहां जाकर किसी से ही पूछ ले तो वह आपको बता देंगे. आप सुबह 11:00 से लेकर रात के 10:00 बजे तक शॉपिंग कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top