Last Updated:
PM Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26वें SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रविवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए. मानस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किर्गिस्तान के कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स के चेयरमैन आदिलबेक कासिमालिएव ने उनका स्वागत किया. इस दौरे में SCO के मंच पर आतंकवाद, क्षेत्रीय सुरक्षा और कनेक्टिविटी के मुद्दे अहम रहेंगे. वहीं, पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात पर भी सबकी नजरें टिकी हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए. वह यहां 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं. मानस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किर्गिस्तान के कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स के चेयरमैन आदिलबेक कासिमालिएव ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया.
प्रधानमंत्री की यह यात्रा केवल SCO सम्मेलन तक सीमित नहीं है. बिश्केक में भारत की मध्य एशिया नीति, किर्गिस्तान के साथ आर्थिक रिश्ते और रूस के साथ रणनीतिक साझेदारी… तीनों पर दुनिया की नजर रहेगी. यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कई द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेने वाले हैं.
SCO में आतंकवाद के खिलाफ भारत का स्पष्ट संदेश
भारत 2017 से SCO का सक्रिय सदस्य है. यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसरों पर आधारित क्षेत्रीय सहयोग के विजन को आगे बढ़ाने के लिए साथी देशों के साथ काम करना चाहता है.
उन्होंने आतंकवाद, अलगाववाद और चरमपंथ को क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बताया. ऐसे में SCO के मंच से इन मुद्दों पर भारत के रुख पर विशेष नजर रहेगी.
#WATCH | Bishkek, Kyrgyzstan: Prime Minister Narendra Modi watches cultural performances at a hotel in Bishkek as he receives a warm welcome from members of the Indian diaspora.