भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में गोलीकांड के दो आरोपी गिरफ्तार:हजारीबाग भागने की फिराक में थे...




चतरा पुलिस ने 16 अगस्त को हुए गोलीकांड का खुलासा करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शहर छोड़कर हजारीबाग भागने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही विशेष टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अकबर उर्फ रोहित और मो. समीर कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू, दो मोबाइल फोन और भागने में इस्तेमाल की जा रही पल्सर बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई गंभीर मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुरानी रंजिश में युवक की जांघ में मारी थी गोली घटना 16 अगस्त को सदर थाना क्षेत्र के बिंड मोहल्ले में हुई थी। आपसी रंजिश को लेकर मोहम्मद शहजाद नामक युवक को सरेआम गोली मार दी गई थी। गोली उसकी जांघ में लगी थी। घटना के बाद आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश के कारण शहजाद पर जानलेवा हमला किया गया। गोली लगने के बाद घायल शहजाद को इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया गया कि फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना पर कुल्लू मोड़ में घेराबंदी 30 अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गोलीकांड के मुख्य आरोपी कुल्लू मोड़ के रास्ते हजारीबाग भागने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम ने कुल्लू मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहनों की निगरानी शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में पहुंचे दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पुलिस की दबिश से बचने के लिए शहर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार दोनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। विभिन्न थानों में उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, एनडीपीएस और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उनके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व में की गई अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। गोलीकांड के बाद लगातार कार्रवाई और अब दोनों मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top