भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ICSE Board Results: 100% नंबर लाकर रच दिया इतिहास, जमशेदपुर की शांभवी...


Last Updated:

ICSE Board Results: झारखंड के जमशेदपुर की छात्रा शांभवी तिवारी ने 12वीं (ISC) बायो साइंस में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर में टॉप किया है. सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे शहर में खुशी का माहौल है. शांभवी की सफलता को जमशेदपुर ही नहीं, पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है. परिवार के सदस्यों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया है.

100% नंबर लाकर रच दिया इतिहास, जमशेदपुर की शांभवी तिवारी बनीं देश की टॉपर Zoom

शांभवी तिवारी बनीं देश की टॉपर

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर शहर की बेटी शांभवी तिवारी ने 12वीं (ISC) बायो साइंस में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर में टॉप किया है. सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे शहर में खुशी का माहौल है. उनकी सफलता को जमशेदपुर के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है. पूरे परिवार में शांभवी की इस सफलता पर खुशी मनाई जा रही है. परिवार के लोगों को कहना है कि शांभवी की यह सफलता सिर्फ परिवार ही नहीं पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है.

पास प्रतिशत पिछले वर्षों की तरह ऊंचा
बता दें कि काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल भी परीक्षा का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है. पास प्रतिशत पिछले वर्षों की तरह ऊंचा बना हुआ है. वर्ष 2025 में पास प्रतिशत 99.09%, 2024 में 99.47% और 2023 में 96.26% रहा था. इससे साफ है कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा में सफल हो रहे हैं.

4 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया
इस बार ICSE और ISC परीक्षाओं में 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org के जरिए देख सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker, SMS और UMANG ऐप के माध्यम से भी मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना यूनिक आईडी (UID) और इंडेक्स नंबर दर्ज करना होगा.

शांभवी तिवारी सभी छात्रों के लिए प्रेरणा
परीक्षा में पास होने के लिए भी न्यूनतम अंक तय किए गए हैं. ICSE (10वीं) में छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी हैं, जबकि ISC (12वीं) में पास होने के लिए 35 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं. 12वीं का स्तर अधिक कठिन होने के कारण पासिंग मार्क्स भी थोड़ा ज्यादा रखा गया है. शांभवी तिवारी की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी एक प्रेरणा पेश की है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top