भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अंजुमन इस्लामिया अदलिया में दो मामलों की सुनवाई, एक का आपसी समझौते...




भास्कर न्यूज|लोहरदगा अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा की अदलिया कमिटी की बैठक रविवार को अंजुमन कार्यालय में आयोजित की गई। इस दौरान कुल दो मामलों की सुनवाई की गई। एक मामले का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। एक मामले में दोनों पक्षों को एक सप्ताह का समय दिया गया। बैठक में सदर अब्दुल रउफ अंसारी, अदलिया कमिटी के सदस्य सेराज अंसारी, ऑफिस सेक्रेटरी मौलवी अबुल कलाम तैगी तथा मोहम्मद असगर तैगी उपस्थित रहे। सुनवाई के दौरान पहला मामला सिंजो ग्राम निवासी तनवीर आलम, पिता हबीबुल्ला कासमी, व फरिदा खातून, पिता सिद्दीक अंसारी, के बीच पारिवारिक मतभेद का था। अदलिया कमिटी की पहल पर दोनों पक्षों के बीच आपसी मान-मनौव्वल कर विवाद समाप्त कराया गया। लड़की को विदाई कराई गई। दूसरा मामला एचईसी सेक्टर 2, रांची निवासी यासमीन परवीन, और लोहरदगा अमला टोली निवासी रिजवान अहमद उर्फ चांद, के बीच लेन-देन से जुड़ा था। इस मामले में दोनों पक्षों को आपसी समाधान के लिए 15 दिनों का समय दिया गया। इसके अलावा दो अन्य मामलों पर भी प्रारंभिक सुनवाई की गई। कमिटी ने शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया। मौके पर अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रउफ अंसारी ने जिले के मुसलमानों से अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी विवादों को अदालत और थाना तक ले जाने से पहले समाज की संस्था अंजुमन पर भरोसा करें। बातचीत और आपसी समझदारी से निकला समाधान सबसे स्थायी और सम्मानजनक होता है। उनका प्रयास है कि परिवार, समाज और रिश्तों को बचाते हुए हर विवाद का न्यायपूर्ण और सौहार्दपूर्ण समाधान किया जाए। यदि स्थानीय स्तर पर समाधान संभव न हो, तो लोहरदगा अंजुमन इस्लामिया की अदलिया कमिटी के समक्ष आएं। इंशाअल्लाह, निष्पक्ष, पारदर्शी और न्यायोचित तरीके से हर मामले का समाधान करने की पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि अंजुमन की अदलिया कमिटी समाज में भाईचारा, आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top