- Hindi News
- Career
- RBI Inauguration Ahmedabad | World Weightlifting Championship 2029 Update
31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं
नेशनल (NATIONAL)
1. RBI के नया डेटा सेंटर एवं साइबर सुरक्षा संस्थान का उद्घाटन
- 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर एवं साइबर सुरक्षा संस्थान का उद्घाटन किया है।
- यह सेंटर ओडिशा राज्य में भुवनेश्वर के पास इन्फोवैली-II में बनाया गया है।
- इस पूरे प्रोजेक्ट को तैयार करने में लगभग 169 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
- यह संस्थान 18.55 एकड़ की जमीन पर फैला हुआ है।
- इसका काम ऑनलाइन पैसों के लेन-देन (जैसे RTGS और NEFT) को हैकर्स और साइबर हमलों से बचाना है।
- यहां बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी नई तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी।
- इससे भारत के बैंकिंग सेक्टर का पूरा डाटा देश के अंदर ही पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

यह सेंटर AI और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों पर काम करेगा।
2. दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का आयोजन
- 26 और 27 अक्टूबर 2026 को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का आयोजन नई दिल्ली में हो रहा है
- इसका आयोजन नई दिल्ली के पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में हो रहा है।
- इस साल की मुख्य थीम जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को सशक्त बनाना है।
- इस सम्मेलन की अगुवाई और अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला कर रहे हैं।
- इसमें ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों और 10 पार्टनर देशों के संसद अध्यक्ष और नेता शामिल हो रहे हैं।
- नए देशों जैसे मिस्र, ईरान, यूएई के जुड़ने के बाद भारत में होने वाला यह पहला बड़ा संसदीय सम्मेलन है।
- बैठक में सभी देश मिलकर भुखमरी, गरीबी खत्म करने और डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने पर बात कर रहे हैं।
- इस बैठक का मकसद दुनिया के देशों के बीच आपसी व्यापार और भाईचारे को मजबूत करना है।

27 अक्टूबर को सभी देश मिलकर आगे के काम के लिए एक साझा घोषणा पत्र जारी करेंगे।
3. लद्दाख बना भारत का पहला पूर्ण जैविक केंद्र शासित प्रदेश
- 25 अक्टूबर को लद्दाख को आधिकारिक तौर पर भारत का पहला 100% ऑर्गेनिक केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया है।
- ये घोषणा लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने की।
- यह उपलब्धि कृषि में रासायनिक और सिंथेटिक उर्वरकों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के बाद हासिल हुई है।
- इस काम की शुरुआत के तहत किसानों को समय पर मदद देने के लिए मार्च 2026 में बुवाई के मौसम से पहले गांवों में जैविक उर्वरक बांटे गए थे।
- 2020 में शुरू किए गए मिशन ऑर्गेनिक डेवलपमेंट इनिशिएटिव (MODI) के अंतर्गत लद्दाख का लक्ष्य सभी 666 गांवों को सर्टिफाइड ऑर्गेनिक हब में बदलना है।
- 500 करोड़ की इस पहल में बायो-फर्टिलाइजर प्रोडक्शन, बीज डिस्ट्रिब्यूशन, प्रोटेक्टेड खेती और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए सपोर्ट शामिल है।

जुलाई 2026 तक लद्दाख के 207 गांवों को जैविक प्रमाणन मिल चुका था। इसमें कारगिल, द्रास, जांस्कर और शाम क्षेत्र के गांव शामिल हैं।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
4. लूला दा सिल्वा चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बने
- 25 अक्टूबर को लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति चुने गए।
- लूला ने 2022 के चुनाव में फ्लावियो के पिता और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को हराया था।
- सिल्वा का नया कार्यकाल 5 जनवरी 2027 से शुरू होगा।
- चुनाव के पहले चरण में फ्लावियो बोल्सोनारो को 47% वोट मिले थे, जबकि लूला दा सिल्वा को 45.16% वोट हासिल हुए थे।
- लूला दा सिल्वा इससे पहले 2002 से 2010 तक लगातार दो बार ब्राजील के राष्ट्रपति रह चुके हैं और 2022 में भी उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव जीता था।
- 2018 में भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा। बाद में उनकी सजा रद्द कर दी गई।
- वे 2022 का चुनाव लड़े और राष्ट्रपति बने।
- ब्राजील में दो चरणों में चुनाव होता है। यदि पहले चरण में किसी उम्मीदवार को 50% से अधिक वोट नहीं मिलते, तो शीर्ष दो उम्मीदवारों के बीच दूसरे चरण में अंतिम मुकाबला होता है।

लूल्ला ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे और रियो डी जेनेरियो से सीनेटर हैं।
5. मस्क ने अमेरिका के लिए ‘X मनी’ टिपिंग फीचर का ऐलान किया
- 25 अक्टूबर को इलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के लिए एक नए फीचर का ऐलान किया है।
- इसके तहत यूजर लाइक बटन को लॉन्ग-प्रेस करके किसी भी यूजर या क्रिएटर को 1 डॉलर (95.14 रुपए) टिप के तौर पर भेज सकेंगे।
- मस्क ने X पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।
- यह फीचर अभी सिर्फ अमेरिका के X यूजर्स के लिए ही होगा।
- X मनी की शुरुआत अमेरिका में जुलाई 2026 में हुई थी। यह सर्विस यूजर्स को पर्सन-टू-पर्सन मनी ट्रांसफर, डिपॉजिट अकाउंट्स और X-ब्रांडेड वीजा डेबिट कार्ड की सुविधा देती है।
- इसके जरिए मिलने वाला डेबिट कार्ड एपल पे से भी कनेक्ट हो जाता है। साथ ही, एलिजिबल डिपॉजिट्स पर ब्याज और खरीदारी पर कैशबेक जैसे फायदे भी मिलते हैं।
- इलॉन मस्क लंबे समय से X को सिर्फ एक सोशल नेटवर्किंग साइट न रखकर एक ‘एवरीथिंग एप’ बनाना चाहते हैं, जहां मैसेजिंग, सोशल मीडिया और फाइनेंशियल सर्विसेज एक साथ मिल सकें।
- X मनी का यह $1 टिपिंग फीचर उसी स्ट्रैटेजी का हिस्सा है। अगर यह बड़े पैमाने पर लागू होता है, तो इससे क्रिएटर्स को सीधा आर्थिक फायदा मिलेगा।

स्पोर्ट्स (SPORTS)
6. अहमदाबाद करेगा सीनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2029 की मेजबानी
- 25 अक्टूबर को सीनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2029 की मेजबानी की घोषणा अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (IWF) ने की।
- यह पहला अवसर होगा जब भारत इस प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग की मेजबानी करेगा।
- महासंघ ने वर्ष 2030 की सीनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप की मेजबानी रूस की राजधानी मॉस्को को सौंपी है।
- वर्ष 2028 की विश्व युवा भारोत्तोलन चैंपियनशिप की मेजबानी कोसोवो की राजधानी प्रिस्टिना करेगी।
- विश्व जूनियर चैंपियनशिप की मेजबानी वेनेजुएला की राजधानी कराकस को दी गई है।
- इससे भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू मंच और खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
- अहमदाबाद 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की भी मेजबानी करेगा।
- 1891 में पहली बार हुई वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शुरू में पुरुषों के मुकाबले होते थे।
- महिलाओं का इवेंट 1987 में शुरू किया गया। पहली बार पुरुषों और महिलाओं की मिली-जुली चैंपियनशिप 1991 में हुई।

2025 वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप नॉर्वे के फोर्डे में हुआ था।
आज का इतिहास
- 1947 में जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत में विलय होने के पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।
- 1954 में प्रसिद्ध भारतीय गायिका अनुराधा पौडवाल का जन्म हुआ।
- 1605 में मुगल सम्राट अकबर का निधन हुआ।
——————————————————–
ये खबर भी पढ़ें
करेंट अफेयर्स 22 अक्टूबर:एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपना पहला ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट उड़ाया, UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज में लद्दाख के दो ज्वालामुखी लिस्टेड

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
