ऑड्रे हाउस में मंगलवार को डॉ. राजश्री जयंती द्वारा लिखित पुस्तक ‘नरेंद्र मोदी : आधुनिक भारत के शिल्पकार’ का लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, साईंनाथ विवि के कुलपति डॉ. एसपी अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र व प्रवक्ता संदीप वर्मा ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर शहर के साहित्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लेखिका को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद में कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने करीब से देखा है कि पीएम की कार्यशैली, दूरदर्शी सोच, त्वरित निर्णय और देश के विकास के प्रति समर्पण कितना अटूट है। राज्यपाल ने रेखांकित किया कि एक सामान्य परिवार से निकलकर देश के प्रधानमंत्री पद तक की नरेंद्र मोदी की जीवन-यात्रा हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। यह पुस्तक वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प और समकालीन विकास यात्रा को बखूबी दर्शाती है।
Source link