भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मैगी से भी आसान मसाला बैंगन, दिव्या ने बताया तवा फ्राई जुगाड़,...


Last Updated:

Baingan Masala Tawa Fry: अगर आपको कोई ऐसा डिश बनाना है, जो 10 मिनट में बनकर रेडी हो जाए और समय तो बिल्कुल भी ना लगे. तो मैगी बनाने से भी अधिक आसान है मसाला बैगन बनना. आपको कुछ नहीं करना है. बस 4 से 5 मसाले और एक बैंगन ले लेना है और तवा में थोड़ा सा तेल डालना है. इससे अधिक और कुछ भी नहीं लगने वाला है. इसे खाने के बाद आप पूरा प्लेट तक चट कर जाएंगे. आइये जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.

रांची की गृहिणी दिव्या बताती हैं कि इसके लिए आपको सबसे पहले एक बैंगन ले लेना है. उसको पतले-पतले स्लाइस में काट लेना है. ध्यान रहे कि इसे बहुत अधिक मोटा नहीं काटना है. जितना पतला आप रख सकते हैं, उतना पतला कीजिए.

इसके बाद एक बड़े बर्तन में चार-पांच मसाले ले लीजिए. जैसे थोड़ी सी हल्दी, थोड़ी सी धनिया पाउडर, मिक्स मसाला, थोड़ा सा चाट मसाला भी ले सकते हैं. बता दें कि मिक्स मसाला के साथ इसमें थोड़ा सा स्वाद के अनुसार नमक भी डाल दीजिए. थोड़ा सा गोल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा पानी लेना है.

इससे गाढ़ा पेस्ट बनाएं और फिर इसको मिलाकर इसमें जो अपने पतले- पतले स्लाइस वाले बैंगन के काटे हैं. वह डाल दीजिए. फिर अच्छे से लगाने के बाद बैंगन मैरीनेट करने के बाद करीबन 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

10 मिनट के बाद एक तवा या कढ़ायी में थोड़ा सा तेल लीजिए और जो बैंगन आपने मेरीनेट के लिए छोड़ा हुआ है. उसको इसमें डाल दीजिए. आंच हल्की रखना है, बस आपको बहुत तेज नहीं करना है. वरना यह जल जाएगा और आगे पीछे दोनों तरफ बढ़िया से पका लीजिए और फिर इसे नीचे उतार लीजिए.

अब नीचे उतारेंगे तो नीचे उतारते समय इसके ऊपर हल्का सा नींबू निचोड़ दीजिए. वह खट्टा सा फ्लेवर और भी टेस्टी लगता है. लीजिये बनकर तैयार है आपका एकदम टेस्टी और कम समय के अंदर मसाला बैंगन और आप इसको चावल के साथ या रोटी के साथ खाएंगे या यूं ही खा सकते हैं. यह खाने में बड़ा ही लाजवाब लगता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top