भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड के पांच जिलों में आज भारी बारिश की संभावना:30-40km/h की स्पीड...




झारखंड के कई हिस्सों में फिलहाल बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, नए लो प्रेशर एरिया विकसित होने से 30 अक्टूबर के बाद झारखंड में असर दिखने की संभावना है। इससे 2 नवंबर तक बारिश होने के आसार हैं। चार नवंबर तक आंशिक रूप से बादल छाने और कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश हो सकती है। आज पांच जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 30 अक्टूबर को झारखंड के पलामू, गढ़वा, गोड्‌डा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने इन जिलों में यलो अलर्ट के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं, राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। नया लो प्रेशर बन रहा, 30 के बाद असर
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक और लो प्रेशर एरिया विकसित हो रहा है। 30 अक्टूबर के बाद झारखंड में असर दिखने की संभावना है। इससे 2 नवंबर तक बारिश होने के आसार हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top