![]()
चतरा जिले के टंडवा-पिपरवार मुख्य मार्ग पर कल्याणपुर के पास कोयला ढो रहे एक अज्ञात हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में मांडेर गांव की 19 वर्षीय झिमी कुमारी की मौत हो गई। ऑटो चालक और एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हुए। झिमी के पिता बोन उरांव ने बताया कि उनकी बेटी बाजार से ऑटो में बैठकर घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कोयला हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। घायल युवती को टंडवा अस्पताल से रांची के रिम्स ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य सड़क जाम की गई। परिजनों ने मृतका के परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा देने, घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने तथा क्षेत्र में नियम विरुद्ध चल रही कोल और ऐश पौंड ढुलाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर टंडवा-पिपरवार मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। मौके पर पहुंचे टंडवा थाना प्रभारी प्रभार मनीष कुमार ने बताया कि परिजनों का आरोप हाइवा की टक्कर का है, जबकि ट्रांसपोर्ट कंपनियां इससे इंकार कर रही हैं। पुलिस घायलों के बयान के आधार पर सच्चाई का पता लगाने और जाम समाप्त कराने के लिए परिजनों से लगातार वार्ता कर रही है।
Source link