भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गर्भपात के दौरान महिला की गई जान, जांच घर सील, संचालक व...




कतरास के श्यामडीह चौक स्थित सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर में गर्भपात के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से 26 वर्षीय किरण देवी की मौत हो गई। बाबा क्लिनिक के समीप संचालित इस केंद्र में कथित तौर पर बिना वैध योग्यता और अनुमति के गर्भपात की जा रही थी। महिला की हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में पास के नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने इसे मां और अजन्मे बच्चे की दोहरी हत्या बताते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की। किरण अपने पीछे दो वर्ष की मासूम बच्ची छोड़ गई है। मामले में बोकारो के पेटरवार निवासी मृतका के पिता राजेंद्र केवट की शिकायत पर कतरास थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, किरण के पति सोनू केवट उसे इलाज कराने के बहाने सेंटर लेकर आए थे। आरोप है कि संचालक सचिन कुमार केवट उर्फ पवन केवट ने बगैर अनुमति के गर्भपात की शुरू की, जिसके बाद महिला की स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेंटर के संचालक पवन और पति सोनू को हिरासत में लिया है। अवैध तरीके से गर्भपात का मामला है, कार्रवाई होगी इधर, तोपचांची में भी एक जांच घर सील, डॉक्टर को नोटिस
तोपचांची बाजार स्थित तोपचांची जांच घर को गुरुवार को पीसीपीएनडीटी एक्ट के मानकों का पालन नहीं करने पर जिला दंडाधिकारी की टीम ने सील कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, जांच घर को मार्च 2026 में नोटिस दिया गया था। इसके बाद 16 अक्टूबर को संचालक रतीलाल साव की रिपोर्ट की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद उपायुक्त ने प्रतिष्ठान को सील करने का आदेश दिया। जांच के दौरान कमरे में अनुचित पार्टीशन, गंदगी और शौचालय की खराब स्थिति पाई गई। इस मामले में चिकित्सक को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई के दौरान डॉ. विकास राणा, पूजा र|ाकर, डॉ. तबरेज समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के बाद सेंटर किया सील, नमूने भी जब्त घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम जी लोकेश बारंगे, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार प्रसाद, डॉ. अयोध्या प्रसाद, डॉ. विकास कुमार और थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद सेंटर को सील कर दिया। जांच टीम ने वहां से कई संदिग्ध नमूने जब्त किए। शव का पंचनामा कर वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया। कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि डायग्नोस्टिक सेंटर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। प्रतिष्ठान की वैधता, पंजीकरण और संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। लिंग परीक्षण से जुड़े पहलुओं की जांच रिलीफ डायग्नोस्टिक धनबाद से कराई गई है। रिपोर्ट के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top