भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पाइनएप्पल चायः जमशेदपुर में यहां हर शाम लगता है स्टॉल, मात्र ₹15...


Last Updated:

जमशेदपुर में मात्र 15 रुपये में पाइनएप्पल चाय मिल रही है. टीएफए ग्राउंड के पास ‘महफिल की चाय’ स्टॉल पर यह मिलती है. शाम 5 बजे से यह स्टॉल लगता है. चाय में अनानास, चाट मसाला और शहद मिलाया जाता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

जमशेदपुरः चाय पीने के शौकीन लोग अक्सर नए-नए फ्लेवर की तलाश में रहते हैं. अदरक, इलायची और मसाला चाय तो आपने खूब पी होगी, लेकिन क्या आपने कभी पाइनएप्पल चाय का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो जमशेदपुर में आपको यह अनोखी चाय जरूर ट्राई करनी चाहिए. यहां पाइनएप्पल चाय लोगों को खूब पसंद आ रही है. खास बात यह है कि इसमें चाय के साथ अनानास का खट्टा-मीठा स्वाद भी मिलता है और इसकी कीमत महज 15 रुपये है.

जमशेदपुर में जीत शाम 5 बजे टीएफए ग्राउंड के समीप ‘महफिल की चाय’ नाम से अपना स्टॉल लगाते हैं. Local 18 को जानकारी देते हुए जीत बताते हैं कि वह हमेशा अपने ग्राहकों के लिए कुछ नया करने की कोशिश करते हैं. इसी सोच के साथ उन्होंने पाइनएप्पल चाय तैयार की, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है. धीरे-धीरे यह चाय उनके स्टॉल की खास पहचान बनती जा रही है.

ऐसे बनती है पाइनएप्पल चाय
इस चाय को बनाने का तरीका भी काफी अलग है. सबसे पहले ताजे पाइनएप्पल यानी अनानास को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है. इसके बाद उसमें चाट मसाला, काला नमक, घर में तैयार किए गए कुछ खास मसाले और हाजमोला मिलाया जाता है. फिर इसमें पुदीने की पत्तियां और शहद डाला जाता है. आखिर में इसके ऊपर तैयार लाल चाय डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाया जाता है.

इस तरह तैयार होती है खट्टे-मीठे स्वाद वाली अनोखी पाइनएप्पल चाय. इसकी सबसे खास बात यह है कि चाय की हर चुस्की के साथ आपको अनानास के छोटे-छोटे टुकड़ों का स्वाद भी मिलता है. काला नमक और चाट मसाला इसे चटपटा बनाते हैं, जबकि शहद स्वाद में मिठास जोड़ता है. पुदीने की खुशबू इसे और भी खास बना देती है.

जीत चाय में करते हैं अनोखे प्रयोग
जीत बताते हैं कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को सामान्य चाय से कुछ अलग स्वाद देना है. इसी वजह से वह नए प्रयोग करते रहते हैं, ताकि चाय के शौकीनों को हर बार कुछ नया चखने का मौका मिले. पाइनएप्पल चाय भी उनके ऐसे ही प्रयोगों में से एक है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं.

अगर आप भी जमशेदपुर में चाय के शौकीन हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो टीएफए ग्राउंड के समीप शाम 5 बजे लगने वाले ‘महफिल की चाय’ स्टॉल पर पाइनएप्पल चाय का स्वाद ले सकते हैं. महज 15 रुपये में मिलने वाली यह चाय अपने अनोखे खट्टे-मीठे स्वाद और अनानास के टुकड़ों के कारण आपके चाय पीने के अनुभव को बिल्कुल अलग बना सकती है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top