भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आज सरदार पटेल जयंती पर होगा समारोह



गिरिडीह |कुशवाहा संघ गिरिडीह की ओर स आज 31 अक्टूबर शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह सात बजे शहर के झंडा मैदान से एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) निकाली जाएगी। वहीं, दोपहर एक बजे सिहोडीह स्थित कुशवाहा छात्रावास में जयंती समारोह का आयोजन होगा।संघ के महामंत्री ओम प्रकाश महतो ने लव-कुश समाज, पटेल परिवार तथा कुशवाहा संघ के जिला, प्रखंड और ग्रामीण स्तर के सभी पदाधिकारियों, संरक्षकों, सलाहकारों एवं महिला मोर्चा के सदस्यों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सरदार पटेल की जयंती पर दोनों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संघ के सदस्यों से व्यक्तिगत संपर्क और व्हाट्सएप के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक सूचना पहुंचाने का आग्रह किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top