भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ट्रांसफार्मर खराब, तीन दिनों से अंधेरे में डंडई बाजार




भास्कर न्यूज | डंडई बाजार टोला का बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से पिछले तीन दिनों से बाजार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लगातार बिजली नहीं मिलने के कारण बाजारवासी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली संकट से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। वहीं, घरेलू कामकाज से लेकर व्यावसायिक गतिविधियों तक पर इसका असर पड़ रहा है। बाजार वासियों का कहना है कि तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मनोज प्रसाद, निजू प्रसाद, संजय प्रसाद और सुधीर कुमार समेत अन्य बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से अब तक बिजली बहाल नहीं हो सकी है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर कब तक उन्हें इस तरह बिजली संकट झेलना पड़ेगा? उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिजली बिल वसूली में विभाग तत्पर रहता है, लेकिन ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद उसे ठीक कराने या बदलने में इतनी देरी क्यों हो रही है? लोगों का कहना है कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तीन दिनों तक इंतजार करना पड़ना विभागीय व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। बाजार वासियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से अविलंब खराब ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मामले को लेकर डंडई बिजली सब स्टेशन के कर्मी आजाद खान ने बताया कि जिस जगह पर ट्रांसफार्मर है वह जगह खेतों के बीच है और चारों तरफ धान की फंसने लगी है। ट्रांसफार्मर वहां तक ले जाने के लिए रास्ता नहीं है। जिसके वजह से परेशानी हो रही है जल्द ही ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली बहाल की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top