भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड की फुटबॉलर अष्टम उरांव ने ट्राइबल लुक में शेयर की फोटो


Last Updated:

झारखंड की फुटबॉलर अष्टम उरांव ने ट्राइबल लुक में फोटो शेयर कर अपने समाज से जुड़े होने पर गर्व जताया है. अष्टम ने 2022 फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी की थी.

झारखंड की फुटबॉलर अष्टम उरांव ने ट्राइबल लुक में शेयर की फोटोZoom

रांची: यह तस्वीर झारखंड की फुटबॉलर अष्टम उरांव की है जो वर्तमान में भारतीय महिला सीनियर फुटबॉल टीम की कैंप में शामिल है। अष्टम उरांव ने अपनी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर के जरिए अष्टम उरांव ने खुद के जनजातीय समाज से जुड़े होने पर अपने गर्व और गौरव को जाहिर किया है।

न्यूज़ 18 से फोन पर बातचीत में अष्टम ने बताया कि कि वह जिस समाज से आती हैं … उस पर उन्हें बेहद गर्व है…और इसी गर्व को जाहिर करने के लिए उन्होंने ट्राइबल लुक डिजाइन वाली ड्रेस पहनकर फोटो शूट कराया है।उनकी यह ड्रेस किसी क्लब से जुड़ी हुई नहीं है बल्कि व्यक्तिगत है।

आपको बता दे कि अंडर 17 में 2022 में फीफा वर्ल्ड कप में अष्टम उरांव ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तानी की थी। भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तानी करने वाली झारखंड की वह पहले फुटबॉलर बनी है।

अष्टम उरांव पिछले 3 साल से ईस्ट बंगाल क्लब के लिए फुटबॉल खेल रही हैं और उस क्लब की नियमित फुटबॉलर है। कस्टम झारखंड के गुमला जिले के रहने वाली है। उसके माता-पिता किसान हैं। कुल पांच भाई बहनों में अष्टम चार बहनों में दूसरे नंबर पर है।

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top