भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रंगदारी मामले में शिकायतकर्ता पर ही साजिश का आरोप लगा



भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव निवासी हरिशंकर दुबे ने गढ़वा थाने में आवेदन देकर रिशु दुबे पर रंगदारी मांगने की घटना की साजिश रचने तथा राजनीतिक लाभ लेने के लिए खुद को पीड़ित बताने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर रिशु दुबे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाने में दिए गए आवेदन में हरिशंकर दुबे ने बताया है कि वह गढ़वा थाना क्षेत्र के लोटो गांव निवासी रिशु दुबे के बचपन के मित्र हैं। उनके अनुसार रिशु दुबे की शुरू से ही विधायक बनने की आकांक्षा रही है और वह पिछले करीब एक वर्ष से चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। इसी क्रम में उसने इफ्तार पार्टी आयोजित करने के साथ दशहरा के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में आर्थिक सहयोग भी किया था। हरिशंकर दुबे ने आरोप लगाया है कि पिछले दशहरा के दौरान गढ़वा आने पर रिशु दुबे ने उनसे बातचीत में कहा था कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए वर्तमान और पूर्व विधायक को बदनाम करना जरूरी है। इसके लिए एक पिस्तौल का लाइसेंस लेना भी आवश्यक बताया था। आवेदन के अनुसार रिशु दुबे ने उनसे रंगदारी मांगने के लिए फोन करने को कहा था, जबकि वह स्वयं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले को सार्वजनिक करने की योजना बना रहा था। आवेदन में आगे कहा गया है कि 22 अक्टूबर 2026 को रिशु दुबे ने संदेश भेजकर उनसे बातचीत की। इसके बाद फोन पर हुई बातचीत में उसने चार-पांच दिनों के भीतर रंगदारी मांगने के लिए कॉल करने को कहा। हरिशंकर दुबे का दावा है कि रिशु दुबे के निर्देश और पूर्व सहमति के अनुसार उन्होंने 28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:41 बजे व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रिशु दुबे से बात की और 50 हजार रुपये की मांग की। हरिशंकर दुबे ने आवेदन में यह भी कहा है कि अपनी योजना के अनुरूप रिशु दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हालांकि, बाद में उन्हें जानकारी मिली कि रिशु दुबे ने उनके विरुद्ध ही रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बचपन की मित्रता का फायदा उठाकर रिशु दुबे ने उन्हें इस मामले में फंसाने का प्रयास किया है। उन्होंने रिशु दुबे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top