भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में आज से बदलेगा मौसम:उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी जिलों में बारिश के...




झारखंड में आज से मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए राज्य के किसी भी जिले में कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। 2 नवंबर को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, 3 और 4 नवंबर को राज्य के दक्षिणी तथा उससे सटे मध्य हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 5 नवंबर को भी दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य झारखंड में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि 6 नवंबर को सुबह में कहीं-कहीं कुहासा या धुंध के बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी झारखंड में ज्यादा असर मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी झारखंड के जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इनमें रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। वहीं, 2 नवंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 3 नवंबर को दक्षिणी और उससे सटे मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 4 नवंबर को भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। 5 नवंबर को दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके बाद 6 नवंबर को सुबह में कुहासा या धुंध छाए रहने के बाद आसमान मुख्य रूप से साफ हो जाएगा। मौसम विभाग ने 1 से 6 नवंबर तक किसी भी जिले के लिए विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। अगले 3 दिन में 4 डिग्री बढ़ेगा अधिकतम तापमान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ सकता है। इधर, 31 अक्टूबर को जारी मौसम आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में डालटनगंज में सबसे अधिक 22.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। लातेहार में 19 मिमी, रांची में 0.2 मिमी और जमशेदपुर में बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 6.1 डिग्री की गिरावट डालटनगंज में दर्ज की गई। गोड्डा-पाकुड़ और जमशेदपुर सबसे गर्म मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सबसे अधिक 31 डिग्री तापमान गोड्डा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में रहने का अनुमान है। वहीं, दुमका और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना है। बोकारो और रामगढ़ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री, जबकि हजारीबाग में 27 डिग्री रहने का अनुमान है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है। धनबाद और देवघर में भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी झारखंड के लातेहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज होने का अनुमान है। गढ़वा में अधिकतम 29 और न्यूनतम 21 डिग्री, पलामू में 29 और 21 डिग्री तथा लोहरदगा में 29 और 20 डिग्री तापमान रह सकता है। वहीं, सिमडेगा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top