भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मधुपुर-गिरिडीह पैसेंजर ट्रेन नवंबर में इन तारीखों को रहेगी रद्द, रेलवे ने बताई...


Last Updated:

मधुपुर-गिरिडीह रेलखंड पर पुल निर्माण का काम चल रहा है. इस कारण रेलवे ने कुछ दिनों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया है. 8 और 23 नवंबर को मधुपुर-गिरिडीह पैसेंजर ट्रेन दोनों ओर से रद्द रहेगी. यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा का विकल्प पहले ही ढूंढ लेना चाहिए.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

मधुपुर-गिरिडीह पैसेंजर ट्रेन नवंबर में इन तारीखों को रहेगी रद्द, जानें वजहZoom

भारतीय रेल की फाइल फोटो

देवघर/गिरिडीहः अगर आप आने वाले दिनों में मधुपुर और गिरिडीह के बीच ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को कुछ दिनों के लिए रद्द कर दिया है. यात्रा करने से पहले आप ट्रेन के शेड्यूल की जानकारी जरूर ले लें.

क्यों रद्द की गई हैं ट्रेनें?
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के तहत मधुपुर बाईपास पर काम चल रहा है. यहां मधुपुर-गिरिडीह रेलखंड पर पुल संख्या 6A के लिए बॉक्स पुशिंग का काम किया जाना है. इस जरूरी काम के चलते मधुपुर और जगदीशपुर स्टेशनों के बीच ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रखा गया है. इस वजह से ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है.

किन तारीखों पर रहेंगी ट्रेनें रद्द?
रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह ब्लॉक नवंबर महीने में कुछ चुनिंदा तारीखों पर रहेगा. हालांकि, ट्रेनें सिर्फ दो खास तारीखों पर ही पूरी तरह रद्द रहेंगी.

गाड़ी संख्या 53515 (मधुपुर–गिरिडीह पैसेंजर) और गाड़ी संख्या 53516 (गिरिडीह–मधुपुर पैसेंजर) निम्नलिखित दिनों में रद्द रहेंगी:

  • 08 नवंबर 2026 (रविवार)
  • 23 नवंबर 2026 (सोमवार)

यानी इन दोनों तारीखों पर इन ट्रेनों की आवाजाही दोनों तरफ से पूरी तरह बंद रहेगी.

बाकी तारीखों पर सामान्य चलेंगी ट्रेनें
राहत की बात यह है कि यह ब्लॉक 05 नवंबर 2026, 08 नवंबर 2026, 23 नवंबर 2026 और 26 नवंबर 2026 को लिया जाना है. लेकिन ट्रेनें सिर्फ 8 और 23 नवंबर को ही रद्द रहेंगी. बाकी की दो तारीखों यानी 5 नवंबर और 26 नवंबर को ये दोनों ट्रेनें अपने तय समय और सारणी के मुताबिक ही चलेंगी. बशर्ते परिचालन में कोई और दिक्कत न आए.

रेलवे ने यात्रियों से की अपील
पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इन बदलावों को ध्यान में रखकर ही बनाएं. ट्रेन रद्द होने के कारण यात्रियों को जो असुविधा होगी. उसके लिए रेलवे ने खेद जताया है. इसलिए किसी भी परेशानी से बचने के लिए घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top