![]()
धालभूमगढ़| रविवार को आयोजित होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और हाई अलर्ट मोड पर है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को धालभूमगढ़ थाना के समीप एनएच-18 सड़क पर पुलिस द्वारा एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। शनिवार को चलाए गए इस सघन अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों (बाइकों) और अन्य चार पहिया वाहनों को रोककर उनके कागजातों की बारीकी से जांच की। सुरक्षा मानकों को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने केवल दस्तावेजों तक ही सीमित न रहते हुए वाहनों की डिक्की खुलवाकर भी उनकी तलाशी ली। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। हालांकि, सहयोग करने वाले चालकों को आसानी से जाने दिया गया। इस संबंध में जब धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि यह रूटीन चेकिंग का हिस्सा है।
Source link