Last Updated:
Flight Delay: रांची में कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर लगातार दूसरे दिन देखने को मिल रहा है. रविवार सुबह इंडिगो की दिल्ली और हैदराबाद जाने वाली दो फ्लाइट करीब 1 से 2 घंटे की देरी से रवाना होंगी. दोनों विमानों के उड़ान भरने का नया समय सुबह 9:10 बजे तय किया गया. इससे पहले शनिवार को भी कोहरे के कारण इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट रद्द करनी पड़ी थी.
कोहरे की वजह से फ्लाइट उड़ान में देरी. (फाइल फोटो)
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ने लगा है. रविवार (1 नवंबर) सुबह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली इंडिगो की दो फ्लाइट देरी से रवाना हुईं. इनमें दिल्ली और हैदराबाद जाने वाली उड़ानें शामिल हैं. दोनों विमानों के समय में करीब एक से दो घंटे तक बदलाव किया गया. यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. इतना ही नहीं बल्कि एक दिन पहले कोलकाता के लिए जाने वाली फ्लाइट की उड़ान कैंसिल करनी पड़ गई थी.
सुबह की दो फ्लाइट के समय में बदलाव
सुबह दिल्ली और हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकीं. दोनों उड़ानों के लिए सुबह करीब 9:10 बजे का नया समय तय किया गया. इस बदलाव के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए पहले से ज्यादा इंतजार करना पड़ा. फ्लाइट की लाइव स्थिति में भी दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E2038 और हैदराबाद जाने वाली उड़ान 6E191 के समय में देरी दिखाई गई.
कोहरे के कारण कम हुई दृश्यता
रांची में सुबह के समय कोहरा छाने से दृश्यता प्रभावित हो रही है. कम दृश्यता के कारण विमानों के आने और जाने के समय में बदलाव करना पड़ रहा है. इससे पहले भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ था. 30 अक्टूबर को दिल्ली से आने वाली फ्लाइट तीन घंटे से ज्यादा देर से पहुंची थी, जबकि कोलकाता से रांची आने वाली इंडिगो की एक उड़ान रद्द कर दी गई थी.
एक दिन पहले कोलकाता की फ्लाइट हुई थी रद्द
कोहरे और खराब मौसम का असर शनिवार को भी देखने को मिला था. इंडिगो की कोलकाता-रांची और रांची-कोलकाता उड़ानें रद्द कर दी गई थीं. इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई. लगातार दूसरे दिन उड़ानों के प्रभावित होने से यात्रियों की चिंता बढ़ गई है. खासकर सुबह की फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले उड़ान का ताजा समय पता करना जरूरी है.
About the Author
Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…