भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर में एक्सयूवी पेड़ से टकराई, 1 मरा; 2 घायल:सारठ के डहुवा...




देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसे में इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार मिट्ठू दे की मौत हो गई। हादसा डहुवा पुल के पास रात करीब 8 बजे हुआ। उनकी एक्सयूवी पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में दो अन्य युवक भी घायल हो गए। मृतक मिट्ठू दे सारठ चौक पर इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान चलाते थे। वे कुछ युवकों के साथ जरूरी सामान खरीदने देवघर आए थे। खरीदारी पूरी करने के बाद सभी को रात में सारठ लौटना था। लेकिन उन्हें लौटने के लिए वाहन मिलने में परेशानी हो रही थी। इसी दौरान सारठ की ओर जा रही एक एक्सयूवी वहां पहुंची। चालक ने सारठ छोड़ने की बात कही, गाड़ी में सवार हुए युवक बताया गया कि एक्सयूवी के चालक ने सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे युवकों को सारठ तक छोड़ने की बात कही। इसके बाद सभी युवक गाड़ी में सवार हो गए। वाहन का नंबर जेएच 10 एल 9542 बताया गया है। सभी लोग सारठ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डहुवा पुल के पास एक्सयूवी अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि हादसे में मिट्ठू दे की मौत हो गई। वहीं, गाड़ी में सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। सारवा थाना की मदद से अस्पताल पहुंचे घायल दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद सारवा थाना की मदद से दोनों घायलों को सारठ अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हादसे में मिट्ठू दे की मौत की सूचना उनके परिजनों और परिचितों को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। मिट्ठू दे सारठ चौक पर इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान चलाकर अपना व्यवसाय करते थे। वे जरूरी सामान की खरीदारी के लिए देवघर गए थे। वहां से लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों और दोनों घायलों की स्थिति की विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top