भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Jharkhand CHO Vacancy 2026: झारखंड में निकली 1038 पदों पर भर्ती, मिलेगी...


Last Updated:

Jharkhand CHO Vacancy 2026: झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 1038 बैकलॉग पदों पर भर्ती निकाली है. योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

झारखंड में निकली 1038 पदों पर भर्ती, मिलेगी 25000 रुपये महीने सैलरी Zoom

Jharkhand CHO Vacancy 2026: यह भर्ती एक साल की संविदा पर हो रही है.

Jharkhand CHO Vacancy 2026: झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती अभियान के जरिए अलग-अलग श्रेणियों में कुल 1038 बैकलॉग पदों को संविदा (contractual) आधार पर भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट jrhms.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं. ये पद संविदा आधारित हैं और चुने गए उम्मीदवार 1 साल तक काम करेंगे. इसके लिए 25,000 रुपये का मासिक मानदेय (remuneration) दिया जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन

शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त नर्सिंग कॉलेज से BSC नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री ली होनी चाहिए. इसके साथ इंटीग्रेटेड सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन कम्युनिटी हेल्थ (CPCH) भी आवश्यक है. उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार, संबंधित डिग्री शैक्षणिक सत्र 2016-20 के बीच पूरी की गई होनी चाहिए.

आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु की गणना 22 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है. ओबीसी (बीसी-I और बीसी-II) वर्ग के लिए यह सीमा 37 वर्ष, अनारक्षित महिला उम्मीदवारों के लिए 38 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के लिए 40 वर्ष है. दिव्यांग अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कैसे करना है आवेदन

झारखंड CHO भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं.

  • सबसे पहले आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Jharkhand CHO Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • आवश्यक जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी विवरण भरें.
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें.
  • यदि लागू हो, तो ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या कॉपी सुरक्षित रख लें.

About the Author

Praveen SinghSub Editor

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Ca…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top