भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

वनकर्मियों ने हाथियों के झुंड को बाम्हनडीह जंगल से ट्रैक कर कोनसकेली...




कामडारा|पहाड़गांव-बाम ्हनडीह व बुरुटोली के वनक्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से डेरा जमाए हाथियों के झुंड को वनकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से बीती शुक्रवार की रात ट्रैक कर बाहर निकाल दिया। इसके उपरांत उन्हें कोयल नदी पार कोनसकेली (बसिया) के जंगल में पहुंचा दिया गया है। लेकिन एक हाथी का बच्चा छूट गया है। उक्त आशय की जानकारी बसिया वन प्रमंडल के वनपाल शेखर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सभी हाथियों को एक स्थान पर एकत्रित करने के बाद धीरे-धीरे ट्रैक कर उन्हें सारंडा जंगल की ओर भेजा जाएगा। मालूम हो कि कुल 23 जंगली हाथियों का झुंड लगभग एक सप्ताह पूर्व से कामडारा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़गांव, बुरुटोली और बाम्हनडीह गांव के वनक्षेत्र में डेरा जमाए हुए था। इस दौरान हाथियों के झुंड ने खेतों पर लगी धान की फसलों को जमकर बर्बाद किया। वहीं, पहाड़गांव में हाथी भगाने गए एक व्यक्ति को पांच दिन पहले कुचलकर मार डाला गया था। इसके बाद ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top