गुमला|श्री काली पूजा सह सेवा समिति पालकोट रोड गुमला की बैठक में काली पूजा के भव्य व सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पूजा के आयोजन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समिति की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बताया गया कि समिति वर्ष 1985 से निरंतर प्रत्येक वर्ष काली पूजा करती आ रही है। मौके पर संरक्षक श्यामा कान्त मिश्रा, अध्यक्ष अरुण गुप्ता, उपाध्यक्ष कुंदन रॉय, नीरज गुप्ता, अजीत सोनी, दीपक सोनी, सचिव सतीश नायक, सह सचिव मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष शौर्य सोनी, मानव सोनी, पूजा प्रभारी कृष्ण कुमार, पंकज गुप्ता, आयुष कुमार गुप्ता, कानूनी सलाहकार निशित श्रीवास्तव को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य में मनोज केशरी, मंटू बिहारी, मिल्की फोगला, शरद नायक, सौरभ नायक, बली साहु, बाले गोप, अनिकेत कुमार को शािमल किया।
Source link