भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जिस थाने में इंसाफ मांगने पहुंची महिला, वहीं दरिंदगी का आरोप, अब...


Last Updated:

Jharkhand News:जिस थाने में एक महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची थी, वहीं उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगा. गम्हरिया थाने के इस मामले में पुलिस महकमे पर सवाल उठने के बाद एसपी मनोज स्वर्गियारी ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया. तीन पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के बाद अब नौ और थाना कर्मियों को सस्पेंड किया गया. इस तरह मामले में अब तक 15 पुलिसकर्मियों पर गाज गिर चुकी है.

Jharkhand: थाने में महिला से रेप, अब तक 15 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 3 अरेस्टZoom

सांकेतिक तस्वीर

सरायकेलाः झारखंड के सरायकेला में पुलिस की वर्दी दागदार हो गई. आरोप है कि जिस थाने में महिला इंसाफ मांगने पहुंची. वहीं पुलिसवालों ने उसके साथ रेप किया. घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. अब तक एसपी मनोज स्वर्गियारी ने 15 पुलिसवालों पर एक्शन लिया. जबकि तीन को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया. रविवार को नौ थाना कर्मियों को सस्पेंड किया गया. इनमें दो सब इंस्पेक्टर, चार एएसआई, दो हवलदार और एक कांस्टेबल शामिल हैं.

घरेलू विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी महिला
ईटीवी भारत की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 साल की महिला 29 अक्टूबर की देर रात अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराने गम्हरिया थाने पहुंची थी. रात ज्यादा होने की वजह से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे थाने परिसर के एक कमरे में रुकने की परमिशन दी.

बचाव में महिला ने मारा चाकू
महिला का आरोप है कि इसी दौरान वायरलेस ऑपरेटर और कांस्टेबल नीरज लकड़ा कमरे में पहुंचा. उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला ने अपने बचाव में छोटा चाकू इस्तेमाल करने की बात भी कही है. उसके मुताबिक, इससे आरोपी घायल हुआ और वहां से भाग गया. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अगली सुबह कुछ पुलिसकर्मियों ने मामला दबाने के लिए उसे पैसे देने की पेशकश की.

तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार
महिला की शिकायत पर पुलिस ने नीरज लकड़ा को गिरफ्तार किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर सरायकेला एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई. जांच के दौरान सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार साहू और कांस्टेबल संतोष कुमार राय की भूमिका भी सामने आई. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस तरह मामले में अब तक तीन पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

लापरवाही पर नौ और पुलिसकर्मी सस्पेंड
एसडीपीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने नौ थाना कर्मियों को निलंबित किया है. इनमें एसआई अजय पासवान, एसआई लल्लन रविदास, एसआई विष्णु उरांव, एएसआई मुकेश कुजूर, एएसआई मुकेश रविदास, एएसआई सीताराम सिंह पाहन, हवलदार पीतांबर महतो, हवलदार बहादुर हांसदा और कांस्टेबल मनोज गोराई शामिल हैं. इन पर सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है.

एसपी ने थाने का किया निरीक्षण
रविवार को एसपी मनोज स्वर्गियारी ने गम्हरिया थाने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों से अलग-अलग पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए. एसपी ने कहा कि SIT मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच कर रही है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को 24 घंटे थानों की निगरानी करने और वहां तैनात पुलिसकर्मियों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top