Last Updated:
बढ़ती महंगाई के बीच कोडरमा बाजार में घर की रंगाई के किफायती विकल्प मौजूद हैं। मात्र 900 से 2200 रुपये तक के बजट में अंदर और बाहर दोनों दीवारों को नया लुक दिया जा सकता है. नियो भारत लेटेक्स और ट्रैक्टर स्पार्क जैसे पेंट से कम खर्च में दो साल तक चमक बरकरार रहती है।
कोडरमाः दीपावली का त्योहार हो या उसके बाद शुरू होने वाला शादी-विवाह का लग्न, हर कोई अपने घर को नया और आकर्षक लुक देना चाहता है. त्योहार और शादी के अवसर पर घर की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन कराने की परंपरा भी है. हालांकि बढ़ती महंगाई के बीच कई लोग बजट के कारण घर की रंगाई-पुताई कराने से पीछे हट जाते हैं. ऐसे में यदि आप भी कम खर्च में अपने घर को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो कोडरमा बाजार में रंगाई-पुताई के कई किफायती विकल्प उपलब्ध हैं.
शहर के झंडा चौक स्थित जमुना दास पन्नालाल दुकान के संचालक हर्षित सोमानी ने विशेष बातचीत में बताया कि बाजार में ऐसे पेंट उपलब्ध हैं. जिनकी मदद से कम बजट में भी घर को शानदार लुक दिया जा सकता है. उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का घर करीब 1000 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में है तो उसकी रंगाई-पुताई के लिए 900 से 1500 रुपये तक की रेंज में भी विकल्प उपलब्ध हैं. खासकर कम बजट में घर को नया रूप देने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए ये उत्पाद उपयोगी हो सकते हैं.
नियो भारत लेटेक्स इंटीरियर पेंट से कम खर्च में आकर्षक लुक
हर्षित सोमानी ने बताया कि नियो भारत लेटेक्स इंटीरियर पेंट कम बजट में घर की आंतरिक दीवारों को आकर्षक बनाने का एक बेहतर विकल्प है. यह सामान्य डिस्टेंपर के मुकाबले बेहतर उत्पाद है. इसकी खासियत यह है कि कम कीमत में दीवारों को चमकदार और खूबसूरत लुक दिया जा सकता है. उन्होंने बताया कि 20 लीटर नियो भारत लेटेक्स इंटीरियर पेंट की बाल्टी करीब 1500 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है.
इसके साथ ग्राहकों को रंग भी दिया जा रहा है. लगभग 1000 स्क्वायर फीट के घर की इंटीरियर रंगाई के लिए यह किफायती विकल्प है. उन्होंने बताया कि इस पेंट की टिकाऊ क्षमता भी अच्छी है. एक बार रंगाई कराने के बाद करीब दो साल तक दोबारा पेंट कराने की आवश्यकता नहीं पड़ती है. इस दौरान दीवारों पर रंग की चमक और खूबसूरती बनी रहती है. उन्होंने बताया कि यह लेटेक्स आधारित पेंट है. जिसमें खिंचाव की क्षमता अपेक्षाकृत अधिक होती है. इसी वजह से इसकी टिकाऊ क्षमता बेहतर होती है.
इंटीरियर के साथ एक्सटीरियर के लिए भी विकल्प
दुकान संचालक ने बताया कि घर की आंतरिक दीवारों के अलावा बाहरी दीवारों यानी एक्सटीरियर के लिए भी पेंट के विकल्प उपलब्ध हैं. जहां इंटीरियर रंगाई के लिए करीब 1500 रुपये का विकल्प मौजूद है. वहीं एक्सटीरियर पेंट के लिए लगभग 2000 से 2200 रुपये तक खर्च करना पड़ेगा.
ट्रैक्टर स्पार्क से कम रंग में ज्यादा काम
हर्षित सोमानी ने बताया कि बाजार में ट्रैक्टर स्पार्क नाम से भी पेंट का विकल्प उपलब्ध है. इसकी खासियत यह है कि जहां सामान्य तौर पर डिस्टेंपर से रंगाई करने में करीब 20 किलो रंग की जरूरत पड़ती है. वहीं ट्रैक्टर स्पार्क से यही काम लगभग 10 से 12 किलो में हो सकता है. इससे रंग की खपत कम होती है और ग्राहकों को आर्थिक बचत के साथ काम जल्दी पूरा करने में भी मदद मिल सकती है. उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर स्पार्क की 20 किलो की बाल्टी की कीमत लगभग 2000 से 2200 रुपये के आसपास है. ऐसे में जो लोग अपने घर को बेहतर फिनिशिंग देना चाहते हैं और साथ ही रंगाई-पुताई के खर्च को नियंत्रित रखना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अन्य विकल्प हो सकता है.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…