![]()
बोकारो थर्मल | सिक्स यूनिट स्थित सीआईएसएफ यूनिट बीटीपीएस के कैंप परिसर में संरक्षिका के तत्वावधान में भव्य फूड मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बल के जवानों और उनके परिवारों के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देना था। मेले का उद्घाटन संरक्षिका अध्यक्षा अनु के. और इकाई प्रभारी उप कमांडेंट अरुण प्रसाद ई ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने भजन ‘कौन कहता है भगवान आते नहीं’ की प्रस्तुति से की। मेले में सीआईएसएफ परिवार की महिलाओं ने 15 स्टॉल लगाए, जिन पर घर में तैयार लजीज व्यंजन परोसे गए।
Source link