भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चक्रधरपुर के 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई जेटेट परीक्षा




भास्कर न्यूज| चक्रधरपुर झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से रविवार को आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 चक्रधरपुर के सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हुई। परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह से ही विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी चक्रधरपुर पहुंचे। ट्रेन, बस, निजी वाहनों से पहुंचे परीक्षार्थियों की आवाजाही से शहर में चहल-पहल बनी रही। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए 3,639 अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में 2,908 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने का कार्यक्रम था। दोनों पालियों में कुल 6,547 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त संचालन को लेकर पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने परीक्षा के दौरान सभी 11 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें कार्मेल हाई स्कूल, संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल, मधुसूदन महतो हाई स्कूल, आदर्श मिडिल स्कूल देवगांव, सिस्टर निवेदिता वीमेंस इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी हाई स्कूल, उर्दू टाउन हाई स्कूल, मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल, शारदा बाड़दा बाईडीह हाई स्कूल, राजा नरपति सिंह गर्ल्स हाई स्कूल, बंगाली हाई स्कूल शामिल थे। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक सुविधाओं, परीक्षा संचालन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों को परीक्षा के निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। चाईबासा| झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा जेटेट के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी संचालन को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन अलर्ट है। रविवार को उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने महिला कॉलेज, चाईबासा, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट एस्कॉर्ट बालक हिंदी मध्य विद्यालय, संत विवेका इंग्लिश मध्य विद्यालय आदि का निरीक्षण किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top