भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनतेरस पर टूटेगा वाहनों की बिक्री का रिकॉर्ड:8,500 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग,...




रांची ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन को 20% ग्रोथ का अनुमान… धनतेरस के शुभ मुहूर्त में कार और बाइक घर ले जाने के लिए ग्राहकों ने पहले से ही शोरूम में बुकिंग करा रखी है। धनतेरस से पांच दिन पहले ही करीब 8,500 दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। रांची ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के अनुसार, इस बार पिछले साल के मुकाबले वाहनों की बिक्री में करीब 20% वृद्धि का अनुमान है। एसोसिएशन को 9,000 से अधिक बाइक और 3,500 से ज्यादा कारों की बिक्री की उम्मीद है। यानी अनुमान के करीब 70% वाहनों की बुकिंग पहले ही हो चुकी है।
पेट्रोल-डीजल के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग भी बढ़ी है। लेकिन चिप की कमी और सीमित आपूर्ति के कारण कई लोकप्रिय मॉडल शोरूम में उपलब्ध नहीं हैं। इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर तीन महीने तक, जबकि कुछ चारपहिया मॉडलों पर 40 दिन से दो महीने और कुछ पर छह महीने तक की वेटिंग है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, कम ब्याज पर लोन और मुफ्त एक्सेसरीज जैसे ऑफर भी दे रही हैं। किस शोरूम में कितने बाइक और कार की हो चुकी बुकिंग धनतेरस को लेकर शहर के शोरूम में बुकिंग और डिलीवरी की तैयारी तेज है। प्रेमसंस मोटर के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह के मुताबिक, अब तक करीब 1,000 नई गाड़ियों की बुकिंग हुई है। ट्रू वैल्यू से 200 पुरानी गाड़ियों की बिक्री की उम्मीद है। 5 से 15 लाख रुपए तक की गाड़ियों की मांग अधिक है। विक्टोरिस, डिजायर, स्विफ्ट, ई-विटारा और एथर ग्राहकों की पसंद बने हैं, हालांकि इलेक्ट्रिक वाहनों की सप्लाई कम है।
ऑटोबाइक्स के संचालक हेमंत जैन के अनुसार, हीरो शोरूम में 100 से अधिक गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है।
हिलटॉप मोटर्स के डायरेक्टर शिव कुमार ने बताया कि मारुति के नेक्सा और एरिना शोरूम से धनतेरस तक 800 गाड़ियों की डिलीवरी और बुकिंग का लक्ष्य है।
टाइटेनियम के मार्केटिंग मैनेजर शक्ति कुमार सिंह के अनुसार, महिंद्रा की 550 से अधिक गाड़ियों की बुकिंग हुई है।
बीएमडब्ल्यू कारों की 16 और बाइकों की 8 बुकिंग हो चुकी है। प्रबंधन को धनतेरस तक 25 से 30 कारों की बुकिंग की उम्मीद है।
होराइजन होंडा ने अपने चार शोरूम से 1,000 गाड़ियां बेचने का लक्ष्य रखा है।
हरमू रोड स्थित यामाहा के विक्रेता सुधीर साहू के अनुसार, उनके यहां 40 दोपहिया वाहनों की बुकिंग हुई है और धनतेरस पर 70 से ज्यादा की डिलीवरी होगी।
जावा में भी 40-50 वाहनों की बुकिंग है।
प्रेमसंस होंडा के अरुण राजगढ़िया ने बताया कि धनतेरस पर 650 दोपहिया वाहनों की डिलीवरी होगी।
महालक्ष्मी सुजुकी ने 150 वाहनों की डिलीवरी का लक्ष्य रखा है, जिनमें आधे से अधिक की बुकिंग हो चुकी है।
राइजिंग ऑटो व्हील्स के प्रशांत शेखर के अनुसार, टाटा के पिस्का मोड़ और कुटे मोड़ शोरूम में 310 बुकिंग हुई हैं।
केपी ऑटोमोबाइल्स में जीप की 20 बुकिंग हुई है और धनतेरस पर 30 जीप की डिलीवरी संभव है। चिप ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सप्लाई घटाई
टाटा डीलरशिप राइजिंग ऑटो व्हील्स के प्रशांत शेखर ने बताया कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग अधिक है, लेकिन चिप की कमी से आपूर्ति प्रभावित है। कंपनी मांग का केवल 25 प्रतिशत ही पूरा कर पा रही है। 50 गाड़ियों की मांग पर सिर्फ 12 उपलब्ध हो रही हैं। वहीं, , नेक्सन, हैरियर और सफारी के पेट्रोल-डीजल मॉडल की सप्लाई सामान्य है। रांची ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के अनुसार, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की उपलब्धता बेहद कम है, जबकि मांग काफी अधिक है। कारोबारियों के मुताबिक, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तीन महीने तक और चारपहिया वाहनों के कुछ मॉडलों के लिए 40 दिन से दो महीने तक की वेटिंग है। टाइटेनियम ऑटोज के उत्कर्ष सिंघानिया ने भी त्योहार पर गाड़ियों की अच्छी मांग की बात कही। वहीं, ऑटोबाइक्स के संचालक हेमंत जैन के अनुसार, हीरो के विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर का स्टॉक कम है। कई लोकप्रिय मॉडल की शॉर्टेज, ईवी पर 6 महीने तक की वेटिंग
धनतेरस से पहले कई लोकप्रिय मॉडल की शॉर्टेज बनी हुई है। हिलटॉप मोटर्स के डायरेक्टर शिव कुमार के अनुसार, मारुति की नई ब्रेजा, बलेनो, विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा की कमी है। टाइटेनियम महिंद्रा के मार्केटिंग मैनेजर शक्ति कुमार सिंह ने बताया कि थ्रीएक्सओ, स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-एन की मांग अधिक है। टाटा शोरूम राइजिंग ऑटो व्हील्स के प्रशांत कुमार के अनुसार, टियागो ईवी और पंच ईवी का वेटिंग पीरियड छह महीने तक पहुंच गया है। हरमू रोड स्थित एथर शोरूम के जनरल मैनेजर लिंगराज जोशी ने बताया कि रिज्टा, 450 एक्स और कोनार्क पर 30 से 45 दिनों की वेटिंग चल रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top