भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बिरू के ​ राज होटल से मिला फफूंद लगा पनीर मौके पर...




भास्कर न्यूज | सिमडेगा आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट और खराब गुणवत्ता वाले सामान की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में विशेष जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बिरू स्थित राज होटल में औचक जांच की। इस दौरान होटल से फफूंद लगा पनीर बरामद किया गया। खराब गुणवत्ता और स्वास्थ्य के लिए सम्भावित खतरे को देखते हुए बरामद पनीर को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं, होटल संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि पर्व-त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के साथ मिलावटी मावा, नकली घी, मिलावटी दूध और घटिया गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पादों की बिक्री की आशंका रहती है। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top