भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अक्टूबर माह में 67 पासपोर्ट व 499 चरित्र प्रमाण पत्रों का हुआ...



सिमडेगा | जिला पुलिस द्वारा राइट टू सर्विस एक्ट के प्रावधानों के तहत पासपोर्ट एवं चरित्र प्रमाण-पत्र सत्यापन का कार्य निर्धारित समय-सीमा में किया जा रहा है। आम नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस लंबित एवं नए आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अक्टूबर 2026 में पासपोर्ट सत्यापन के कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 67 आवेदनों का सत्यापन पूरा कर औसतन पांच दिनों में निष्पादन कर दिया गया। वहीं महीने के अंत में शेष तीन आवेदन लंबित थे, जिनका निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जा रहा है। इसी प्रकार चरित्र प्रमाण-पत्र सत्यापन के लिए अक्टूबर में कुल 578 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 499 आवेदनों का निष्पादन सात दिनों की निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया गया। शेष 79 आवेदनों का सत्यापन भी शीघ्र पूरा करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने कहा कि जिला पुलिस आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top