Last Updated:
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में बने 108 स्तूपों में से 76वां स्तूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया है. 1 नवंबर को पट्टिका का अनावरण हुआ, जिसमें मंत्री किरेन रिजिजू भी शामिल हुए. यह सम्मान भूटान के विजन में भारत के सहयोग और दोनों देशों के गहरे आध्यात्मिक संबंधों के प्रति आभार जताने के लिए दिया गया है, जिस पर पीएम मोदी ने धन्यवाद कहा है.
पीएम मोदी को खास सम्मान मिला है.
इंटरनेशनल लेवल पर भारत और हमारे पीएम का क्रेज किस नेक्स्ट लेवल पर पहुंच चुका है, इसकी बानगी देखनी हो तो भूटान का यह ताजा किस्सा देख लो. भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक ऐसा नायाब और ऐतिहासिक सम्मान दिया है, जिसकी चर्चा आज हर जगह हो रही है. गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में बने कुल 108 पवित्र स्तूपों में से ठीक 76वें नंबर का स्तूप सीधे हमारे पीएम मोदी के नाम पर डेडिकेट कर दिया गया है. मतलब, ग्लोबल कूटनीति के साथ-साथ दिलों को जीतने का इसे ही असली मास्टरक्लास कहते हैं.
पट्टिका के अनावरण पर मौजूद रहे किरेन रिजिजू
इस बेहद खास और पावन मौके पर 1 नवंबर को एक भव्य कार्यक्रम में स्पेशल पट्टिका (Plaque) का अनावरण किया गया. इस ऐतिहासिक पल के गवाह खुद भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भारत के संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बने. भूटान के राजा का यह कदम इस बात का साफ सबूत है कि भारत और भूटान के रिश्ते सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि भाईचारे और गहरी आत्मीयता की मजबूत डोर से बंधे हैं. गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी के राजा के विजन को जमीन पर उतारने में भारत ने जो खुलकर सहयोग किया है, उसी के प्रति आभार जताने के लिए यह शानदार तोहफा दिया गया है.
पीएम मोदी ने जताया दिल से आभार
इस शानदार सम्मान के बाद पीएम मोदी ने भी भूटान के राजा और वहां की जनता के प्रति अपना गहरा प्रेम और आभार व्यक्त किया है. पीएम ने सोशल मीडिया और बयानों के जरिए कहा कि यह स्तूप सिर्फ एक संरचना नहीं है, बल्कि यह भारत और भूटान की साझा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ दोनों देशों की अमर दोस्ती का एक स्थायी प्रतीक बनकर हमेशा चमकता रहेगा.
सांस्कृतिक कूटनीति का नया इतिहास
भूटान का यह कदम इस बात को साबित करता है कि जब बात विजन, शांति और आपसी सहयोग की हो, तो भारत और भूटान एक-दूसरे के कितने करीब हैं. गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी प्रोजेक्ट भविष्य का एक ऐसा शहर बनने जा रहा है, जो सस्टेनेबिलिटी और माइंडफुलनेस पर बेस्ड है. ऐसे फ्यूचरिस्टिक प्रोजेक्ट में पीएम मोदी के नाम पर स्तूप समर्पित होना हर भारतीय के सीने को गर्व से चौड़ा कर रहा है. सोशल मीडिया से लेकर कूटनीतिक गलियारों तक, इस बात की चर्चा है कि भारत और भूटान की यह दोस्ती सदियों तक याद रखी जाएगी.
About the Author
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…