![]()
चाईबासा| जिले के चक्रधरपुर और चाईबासा सहित आसपास के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ईसाई समुदाय ने श्रद्धा और उल्लास के साथ कब्र पर्व (ऑल सोल्स डे) मनाया। इस विशेष अवसर पर मसीही समाज के लोगों ने कब्रिस्तान पहुंचकर अपने पूर्वजों व मृत प्रियजनों को याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थनाएं कीं। पर्व को लेकर चक्रधरपुर और चाईबासा के सभी कब्रिस्तानों में पिछले कई दिनों से साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम चल रहा था। आयोजन के दिन मसीही विश्वासी बड़ी संख्या में कब्रिस्तानों में जुटे। उन्होंने अपने पूर्वजों की कब्रों को खूबसूरत फूलों और मालाओं से सजाया। शाम ढलते ही सभी कब्रों पर धूप-अगरबत्ती सुलगाई गई और सैकड़ों मोमबत्तियां जलाई गईं, जिससे पूरा कब्रिस्तान रोशनी से जगमगा उठा।
Source link