भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:धनबाद में आक्रोशित भीड़...




धनबाद झरिया-सिंदरी सड़क पर देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना ऊपर कुल्ही के पास सिकंदर पटाखा दुकान के नजदीक हुई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय जहांगीर के रूप में हुई है। वह बालू बंकर निवासी मोहम्मद जाकिर का बेटा था। जानकारी के अनुसार, ट्रक (HR 58B 7375) धनसार की ओर से आ रहा था। वहीं, बाइक (JH 10 DC 5595) कतरास मोड़ की तरफ जा रही थी। इसी दौरान ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जहांगीर सड़क पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की मौत की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। भागने के दौरान गुमटी में घुसा ट्रक, दुकान क्षतिग्रस्त हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा। इसी दौरान इंदिरा चौक के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया। वह सड़क किनारे स्थित रामजी पंडित की गुमटी में जा घुसा। टक्कर से गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, राहत की बात रही कि हादसे के समय दुकानदार वहां मौजूद नहीं था। वह कुछ देर पहले ही दुकान बंद कर घर चला गया था। इधर, युवक की मौत और ट्रक के भागने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। वाहनों और पुलिस की गाड़ियों में की तोड़फोड़ सड़क जाम के दौरान भीड़ का गुस्सा बढ़ गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क से गुजर रहे कई वाहनों को निशाना बनाया। वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। मौके पर पहुंची झरिया पुलिस के गश्ती दल के दो वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। अचानक हुए हंगामे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सिंदरी एसडीपीओ और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था जहांगीर जहांगीर झरिया मेन रोड पर डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है। हादसे के समय उसकी पत्नी पश्चिम बंगाल स्थित अपने मायके गई हुई थी। वह एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थी। इधर, पति की मौत की खबर मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और सड़क जाम के दौरान हुई तोड़फोड़ की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top