![]()
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने धनबाद होकर गोंदिया और पटना के बीच तीन ट्रिप पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 08895 गोंदिया-पटना 6, 13 और 20 नवंबर दोपहर 12:30 बजे खुलकर अगली दिन सुबह 7:05 बजे धनबाद होते हुए शाम 4:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 08896 पटना-गोंदिया 7, 14 और 21 नवंबर को शाम 6:10 बजे खुलेगी और देर रात 2:35 बजे धनबाद होते हुए तीसरे दिन अल सुबह 3 बजे गोंदिया पहुंचेगी। ब्लैक डायमंड : घटे किराए के साथ 1 जनवरी व आगे की बुकिंग शुरू
सुपरफास्ट का दर्जा खत्म कर ब्लैक डायमंड में घटे किराए के साथ 1 जनवरी और उसके बाद की बुकिंग शुरू हो गई है। धनबाद से हावड़ा का सेकंड सिटिंग का भाड़ा 140 रुपए से घटकर 125 रुपए और एसी चेयरकार का 480 रुपए से 435 रुपए हो गया है। रांची-पूर्णिया कोर्ट 6 बजे खुलेगी
धनबाद से होकर रांची व पूर्णिया कोर्ट के बीच भी 3 फेरे स्पेशल ट्रेन चलेगी। 08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट 6, 13 व 20 नवंबर शाम 6 बजे खुलकर अगले दिन 11:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। 08625 वापसी में 7, 14 और 21 नवंबर को दोपहर 3 बजे खुलेगी व अगली सुबह 9:45 बजे रांची पहुंचेगी। परिचालन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, देवघर, बांका के रास्ते होगा। धनबाद होकर आज से तीन ट्रिप चलेगी दुर्ग-बरौनी स्पेशल
रेलवे ने धनबाद होकर दुर्ग से बरौनी के बीच तीन ट्रिप पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 08755 दुर्ग-बरौनी स्पेशल ट्रेन 4, 11 और 18 नवंबर को दिन के 10:30 बजे दुर्ग से खुलेगी। अगली सुबह 4:10 बजे धनबाद होते हुए दोपहर 12 बजे बरौनी पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 08756 बरौनी-दुर्ग स्पेशल 5, 12 और 19 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे बरौनी से खुलेगी। रात 11:35 बजे धनबाद होते हुए अगली रात 11:05 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल के साथ स्लीपर और थर्ड एसी के कोच होंगे। आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिलहाल तीनों तिथियों में सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। इस ट्रेन का परिचालन रायपुर, बिलासपुर, चंपा, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा और किउल के रास्ते होगा। आसनसोल-वाराणसी मेमू आईसीएफ कोच वाले रैक के साथ चलती रहेगी
आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस का परिचालन 12 कोच वाले मेमू रेक की जगह पारंपरिक आईसीएफ कोचों के साथ जारी रहेगा। रेलवे ने यह निर्णय मेमू रैक की अनुपलब्धता के कारण लिया है। 13553 आसनसोल-वाराणसी 4 दिसंबर तक और 13554 वाराणसी-आसनसोल 5 दिसंबर तक जनरल सेकेंड क्लास के 10 और 2 ब्रेक वैन के पारंपरिक आईसीएफ कोच वाले रैक से चलेगी।
Source link