भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हजारीबाग में दो भाइयों के घर एनआईए की छापेमारी:पटना जाली नोट नेटवर्क...




हजारीबाग में बुधवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पटना शाखा ने दो घरों में छापेमारी की। दोनों घर बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के हुरहुरू स्थित बाबा पथ के सुभाष बारला मार्ग पर हैं। ये घर दो भाइयों के बताए जा रहे हैं। सुबह टीम स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों घरों में तलाशी शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान घरों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई। आसपास के लोगों को भी घर के अंदर जाने नहीं दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। देशव्यापी जाली नोट नेटवर्क की जांच में पहुंचे अधिकारी प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, NIA की टीम देशव्यापी जाली नोट नेटवर्क से जुड़े एक मामले की जांच कर रही है। एजेंसी को इनपुट मिला था कि हजारीबाग के इस इलाके से जाली नोटों के कारोबार के तार जुड़े हो सकते हैं। इसके साथ ही संभावित हवाला लेन-देन की भी जांच की जा रही है। इसी इनपुट के आधार पर टीम ने दोनों ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित लोगों का जाली नोटों के नेटवर्क से कोई संपर्क है या नहीं। हालांकि, इस मामले में अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। एक घर की तलाशी पूरी, दूसरे में दस्तावेज खंगाल रही टीम छापेमारी के दौरान टीम ने दोनों घरों में अलग-अलग तलाशी ली। एक घर की तलाशी पूरी हो चुकी है। इसके बाद टीम वहां से निकल गई। वहीं, दूसरे घर में जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रहे हैं। वित्तीय लेन-देन से जुड़े कागजात भी खंगाले जा रहे हैं। घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच का फोकस जाली नोटों के कारोबार और संभावित हवाला नेटवर्क से जुड़े सबूत जुटाने पर है। हालांकि, तलाशी में अब तक क्या मिला है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। आधिकारिक बयान का इंतजार, कार्रवाई के नतीजों पर नजर दोनों मकान मालिकों के बीच रिश्ते को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक जानकारी में उन्हें दो भाई बताया जा रहा है। हालांकि, वे सगे भाई हैं या दूर के रिश्तेदार, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। NIA और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अब तक छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। तलाशी पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि टीम को कोई संदिग्ध दस्तावेज, नकदी या अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली है या नहीं। फिलहाल जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top