![]()
कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाइक पोल से टकरा गई। हादसे में घायल 23 वर्षीय मोनू पंडित की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बुच्चीटांड़ के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम कैलाश पंडित है। हादसा डोमचांच-जयनगर मुख्य मार्ग पर लठियोबार के पास हुआ। मोनू बाइक से डोमचांच बाजार गए थे। घर लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराई और खेत में जा गिरी। टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मोनू करीब 30 मिनट तक खेत में पड़ा रहा। मौके पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय फोटो और वीडियो बनाते रहे। बाद में स्थानीय लोगों ने डोमचांच पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसआई सुबोध पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से मोनू को सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मोनू के परिजन सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचे। वहां उन्हें मोनू की मौत की जानकारी मिली।
Source link