भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भाजपा कुड़ू मंडल की मासिक बैठक में बूथ सशक्तीकरण व जनसंपर्क पर...




भास्कर न्यूज|कुडू प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी कुडू मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक मंगलवार को शिशु विद्या मंदिर, बरहनिया में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी ने की। कृष्णा मोदी ने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि संगठन की ताकत बूथ स्तर पर होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर संगठन को मजबूत करने, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान को तेज करने के लिए सक्रिय रहने को कहा। बैठक में कांग्रेस पर भी टिप्पणी की गई। कृष्णा मोदी ने कहा कि चुनाव में वोट चोरी जैसे आरोप लगाकर जनता के बीच भ्रम और अविश्वास फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना ठोस प्रमाण के लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोप का समाधान संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं से होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं और नागरिक अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूक रहने की अपील की। बैठक में धीरज प्रसाद, संजय चौधरी, सुदामा प्रसाद, राजेश प्रसाद, पंकज भारती, शशि कुमार, प्रकाश सिंह, सूरज प्रसाद साहू, कृष्णा कुमार, दीपक पासवान, सरजू कुमार साहू, रामदेव लोहरा, बबलू महली, रामखेलावन राम, विकास कुमार व अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top