भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka Dhanu rashifal 2 may 2026 Sagittarius horoscope in hindi today...


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 02 may 2026: धनु राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना चाहिए. आज के दिन आपकी लव लाइफ आपके अनुकूल रहेगी. हालांकि आज आपको अपने वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है और खासकर अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए. जानें राशिफल और उपाय.

ख़बरें फटाफट

जमुई: 02 मई 2026 का दिन कई राशि के जातकों को बहुत कुछ सिखाने वाला साबित हो सकता है. आज के दिन विभिन्न राशि के जातकों के तरक्की के दरवाजे खुलेंगे. हालांकि धैर्य और अनुशासन के साथ ही इन्हें काम करना होगा, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन ग्रहों की चाल ऐसी बदलने वाली है कि आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिल सकता है. आज के दिन आपको आमदनी के नए अवसर मिलेंगे. हालांकि आज आपको फिजूल खर्ची से बचना चाहिए.

जोखिम से आज रहें दूर तो होगा फायदा 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज किसी भी तरह के जोखिम से दूर रहना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज के दिन खास करके धनु राशि के जातकों को किसी भी तरह का निवेश नहीं करना चाहिए. सट्टेबाजी नहीं करनी चाहिए या किसी भी ऐसी जगह पर पैसा नहीं लगना चाहिए. जहां आपका पैसा फंसने की संभावना है. हालांकि नौकरी पेशा लोगों को आज के दिन तरक्की के अवसर मिलेंगे. साथ ही आप जहां काम करते हैं, वहां आपके कार्यों की सराहना भी होगी. जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. धनु राशि के जातक आज भविष्य को लेकर अपनी योजनाएं बना सकते हैं. हालांकि उन्हें अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा तभी उन्हें फायदा मिलेगा.

सेहत का रखना होगा पूरा ध्यान
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना चाहिए. आज के दिन आपकी लव लाइफ आपके अनुकूल रहेगी. हालांकि आज आपको अपने वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है और खासकर अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज के दिन परिवार में खुशियां मिलेगी. आप अपने परिजनों और बच्चों के साथ वक्त बिता सकेंगे. धनु राशि के जातक अगर किसी तरह के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज के दिन वह प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है. आज आपको चोट लगने की संभावना है इसलिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, और पीपल के पेड़ में दिया जलाना चाहिए. ऐसा करने से आपको फायदा पहुंच सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक पांच रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top