Last Updated:
बोकारो के मुकेश साहू विराट कोहली के जबरा फैन हैं. उन्होंने विराट के लुक को अपनाने के साथ अपने गैरेज का नाम विराट ऑटो वर्क रखा है. उनका सपना विराट से मिलना है और वह 2011 से उन्हें फॉलो कर रहे हैं. उनके खेलने का अंदाज, स्टाइल और लुक उन्हें काफी पसंद है. बता दें कि वह विराट कोहली को अपना आइडल मानते हैं.
बोकारो: आपने विराट कोहली के कई फैन देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे फैन को देखा है, जिसने न सिर्फ विराट कोहली का लुक अपनाया है, बल्कि उनसे प्रभावित होकर अपने गैरेज का नाम भी ‘विराट ऑटो वर्क’ रख दिया है? तो आइए, आज मुलाकात कराते हैं बोकारो के बिरनी निवासी मुकेश साहू से, जो विराट कोहली के जबरा फैन हैं और विराट कोहली के प्रति उनका जुनून उनके हेयरस्टाइल, दाढ़ी और यहां तक कि उनके कारोबार के नाम में भी साफ नजर आता है.
लोकल 18 से खास बातचीत में मुकेश साहू ने बताया कि वह विराट कोहली के बहुत बड़े फैन हैं. उनके खेलने का अंदाज, स्टाइल और लुक उन्हें काफी पसंद है. वह विराट कोहली को अपना आइडल मानते हैं. इसी वजह से उन्होंने उनके जैसी दाढ़ी भी अपना रखी है. इतना ही नहीं, विराट से प्रभावित होकर उन्होंने अपने गैरेज का नाम भी ‘विराट ऑटो पार्ट्स’ रखा है. हालांकि, उनके इस अंदाज को देखकर कई बार लोग उनका मजाक भी उड़ाते हैं और ताने मारते हैं, लेकिन इससे विराट के प्रति उनकी दीवानगी में जरा भी कमी नहीं आई है.
2011-12 से विराट के फैन हैं मुकेश
मुकेश ने बताया कि वह साल 2011-12 से विराट कोहली को फॉलो कर रहे हैं. उन्हें विराट का खेलने का तरीका, मैदान पर उनका स्टाइल और उनका लुक सबसे ज्यादा पसंद है. विराट कोहली की कई पारियों में 2022 मे भारत-पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई. उनकी यादगार पारी मुकेश को सबसे ज्यादा पसंद है.
विराट से मिलना है मुकेश का सपना
मुकेश साहू का कहना है कि अगर उन्हें कभी विराट कोहली से मिलने का मौका मिलता है, तो यह उनके लिए सौभाग्य की बात होगी. वह विराट से मिलकर उन्हें बताना चाहते हैं कि उनके जैसे लाखों प्रशंसक उन्हें कितना मिस करते हैं. साथ ही मुकेश की इच्छा है कि विराट कोहली एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में वापसी करें.
आखिर में मुकेश साहू ने विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह देश के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं. उनका मानना है कि विराट हमेशा इसी तरह फिट और एक्टिव रहें तथा अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करते रहें.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…