भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आगरा में 50 रूपये से करें शॉपिंग, पश्चिम पुरी बाजार में मि‍ल...


Last Updated:

Diwali Shopping : आगरा के कारगिल स्थित पश्चिम पुरी बाजार में दीपावली और धनतेरस के लिए किफायती दामों पर पूजा और सजावट का सामान उपलब्ध है. यहां 50 रूपये से लेकर 1500 रुपये तक की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां मिल रही हैं. इसके अलावा सजाने के सामान भी सस्‍ती म‍िल रही है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

आगरा : दीपावली और धनतेरस के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. लोग लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों से लेकर पूजा-पाठ और सजावट का सामान खरीदने के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं. अगर आप भी दीपावली पर पूजा का सामान खरीदना चाहते हैं तो आगरा के कारगिल स्थित पश्चिम पुरी बाजार पहुंच सकते हैं.

यहां पश्चिम पुरी पुलिस चौकी के सामने कई दुकानें सज चुकी हैं, जहां किफायती दामों पर पूजा से जुड़ा सामान उपलब्ध है. इस बाजार में भगवान के कपड़े, चुन्नी, आकर्षक पोशाक, नारियल, पूजा की थाली, दीपक, अगरबत्ती और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की कई वैरायटी मिल रही हैं. इसके अलावा घर और मंदिर को सजाने के लिए भी रंग-बिरंगे सजावटी सामान की दुकानें लगी हैं.

50 रूपये से शुरू करें खरीदारी

खास बात यह है कि यहां ग्राहक अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं. त्योहार के नजदीक आने के साथ ही बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल भी बढ़ने लगी है. पश्चिम पुरी पुलिस चौकी के सामने पूजा बाजार में दुकान लगाने वाले दुकानदार रोहित ने बताया कि अब धीरे-धीरे ग्राहक बाजार में आना शुरू हो गए हैं. उन्होंने कहा कि उनके पास कोलकाता की स्पेशल लक्ष्मी-गणेश की छोटी और बड़ी मूर्तियां उपलब्ध हैं. इसके अलावा फूल-माला, दीपक और पूजा-पाठ से जुड़ी कई अन्य सामग्री भी मिल रही है. रोहित ने बताया कि उनके यहां 50 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां उपलब्ध हैं.

ग्राहक बजट के अनुसार कर सकते है खरीदारी

ग्राहक अपने बजट के हिसाब से खरीदारी कर सकते हैं. वहीं, अन्य दुकानदार सागर ने बताया कि उनकी दुकान पर सभी देवी-देवताओं की पोशाक और पूजा से जुड़ा सामान उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि उनके यहां मूर्तियों की कीमत 120 रुपये से शुरू होती है. इसके अलावा गेंदे के फूल की माला 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेची जा रही है. उन्होंने कहा कि त्योहार को लेकर बाजार में कई तरह की वैरायटी उपलब्ध है और ग्राहक अपनी पसंद व बजट के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं.

पूजा और सजावट की चीजें खरीदने आये है

आगरा के पश्चिम पुरी पुलिस चौकी के सामने लगे पूजा बाजार में खरीदारी करने पहुंचीं ग्राहक शिखा ने बताया कि वह दीपावली के त्योहार को लेकर पूजा-पाठ और घर की सजावट का सामान खरीदने आई हैं. उन्होंने कहा कि आज उन्होंने अपनी जरूरत के अनुसार दीपक, सजावट के स्टिकर और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री खरीदी है. शिखा ने बताया कि वह लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदने के लिए धनतेरस के दिन दोबारा इस बाजार में आएंगी. उन्हें छोटी साइज की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां ज्यादा पसंद हैं, जिन्हें वह घर के मंदिर में स्थापित करना चाहती हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top