Last Updated:
Jharkhand News : झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि देश में आपातकाल जैसे हालात बन सकते हैं और स्थिति बांग्लादेश से भी खराब हो सकती है. इरफान अंसारी ने अपने बयान में 40 लाख युवाओं के सड़क पर उतरने का दावा करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने फिलहाल उन्हें रोक रखा है. उनके इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि देश में आपातकाल जैसे हालात बन सकते हैं और स्थिति बांग्लादेश से भी खराब हो सकती है.
नई दिल्ली/रांची. कांग्रेस नेता और झारखंड सरकार में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को लेकर विवादित बयान दिया है. इरफान अंसारी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री अभी सचेत नहीं हुए तो देश में आपातकाल जैसे हालात पैदा हो सकते हैं और भारत की स्थिति बांग्लादेश से भी खराब हो सकती है. अंसारी ने अपने बयान में 40 लाख युवाओं के सड़क पर उतरने का दावा करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने फिलहाल उन्हें रोक रखा है. उनके इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
इरफान अंसारी ने कहा कि दिल्ली में उनकी छात्रों और युवाओं से मुलाकात हुई है. उन्होंने दावा किया कि 40 लाख युवा सड़क पर हैं और उन्हें सिर्फ एक आदेश का इंतजार है. अंसारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने इन युवाओं को फिलहाल रोक रखा है. उन्होंने कहा कि देश के युवा, किसान, मध्यम वर्ग, दलित और आदिवासी परेशान हैं. ऐसे में सरकार को इनकी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए. अंसारी ने कहा, “अगर देश के प्रधानमंत्री सचेत नहीं हुए तो ऑब्वियसली यहां इमरजेंसी आएगी, देख लीजिएगा.” उन्होंने बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कहा कि देश के हालात वहां से भी खराब हो सकते हैं.
BJP के प्रदीप भंडारी ने किया पलटवार
इरफान अंसारी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पलटवार किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा. भंडारी ने आरोप लगाया कि इरफान अंसारी का बयान देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने की कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति का सबूत है. प्रदीप भंडारी ने लिखा कि कांग्रेस मंत्री की ओर से अराजकता फैलाने का खुला आह्वान किया जा रहा है. उन्होंने अंसारी के बांग्लादेश से भी बदतर हालात वाले बयान को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा. बीजेपी प्रवक्ता ने इसे कांग्रेस की अराजकता फैलाने वाली रणनीति का सबूत बताया.
बयान से गरमा सकती है सियासत
इरफान अंसारी के इस बयान ने केंद्र सरकार और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव को और बढ़ा दिया है. एक तरफ कांग्रेस नेता ने युवाओं, किसानों और दूसरे वर्गों की नाराजगी का हवाला देते हुए केंद्र सरकार को चेतावनी दी है, तो दूसरी तरफ बीजेपी इसे देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश बता रही है. अब इस बयान को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं.
About the Author
Utkarsh Kumar is a senior multimedia journalist and digital newsroom leader with more than 15 years of experience across print, television, and digital media. He currently serves as the Chief S…