![]()
दीपावली से ठीक पहले महामुहूर्त पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग और कर्मचारियों को मिले त्योहारी बोनस ने बोकारो के बाजारों में जबरदस्त उछाल ला दिया है। त्योहारी खरीदारी के पहले ही बड़े पड़ाव पर बाजार में रिकॉर्ड धनवर्षा देखने को मिली है। कारोबारियों का कहना
.
चास के मेनरोड में भीड़ के कारण लगी सड़क जाम।
खरीदारों की पसंद कार, बाइक व ईवी
सराफा बाजार सोने-चांदी की चमक
सोने-चांदी के सिक्कों, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं और लाइटवेट ट्रेंडी ज्वेलरी की जोरदार बिक्री दर्ज की गई। लोग हॉलमार्क ज्वेलरी और डिजिटल बिलिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं। चांदी के मूल्य घटने से बाजार में खरीदार पहुंच रहे हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स व गैजेट्स की धूम: पहली पसंद इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट बना हुआ है। 4 के स्मार्ट टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और स्मार्ट फोन्स के काउंटरों पर खासी भीड़ है। कंपनियां नो-कॉस्ट ईएमआई और तुरंत कैशबैक के साथ एक्सचेंज बोनस का बड़ा लाभ दे रही हैं।
कपड़ा, मिष्ठान और गृह सज्जा: रेडीमेड परिधानों, हैंडलूम और होम डेकोर के साथ पारंपरिक मिठाई दुकानों व बेकरी पर भी अग्रिम ऑर्डर बुक होने लगे हैं। कॉर्पोरेट गिफ्टिंग और रिश्तेदारों को भेंट देने के लिए गिफ्ट पैक की भारी मांग है।
धनतेरस और दीपावली की डिलीवरी के लिए पहले से ही सैकड़ों गाड़ियां बुक हो चुकी हैं। बोकारो के वाहन बाजार में अभूतपूर्व रौनक देखी जा रही है। त्योहारी सीजन में नया वाहन घर लाने की चाहे में चास और सिटी सेंटर स्थित विभिन्न कंपनियों के शोरूमों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय डीलरों के अनुसार, धनतेरस और दीपावली के मुहूर्त पर डिलीवरी के लिए अब तक 1800 से अधिक दो पहिया और 500 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटरों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। बोकारो के विभिन्न शोरूमों में अब तक लगभग 1000 अधिक कारों की बुकिंग हो चुकी है।