भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सुरक्षित दीवाली के लिए प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर



दीपावली पर अगलगी और अन्य हादसों की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकार बोकारो ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसमें पटाखा विक्रेताओं के साथ आम नागरिकों के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकार ने लोगों से सावधानी और सतर्कता के साथ दीपावली मनाने की अपील की है, ताकि खुशियों का त्योहार किसी हादसे की वजह न बने। प्राधिकार ने पटाखा विक्रेताओं को प्रशासन से निर्धारित स्थलों पर ही बिक्री करने तथा अग्निशमन विभाग से जरूरी अनुमति और अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने का निर्देश दिया है। बाजार, सड़क किनारे, पेट्रोल पंप, गैस गोदाम और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पटाखे बेचने पर रोक लगाई गई है। विक्रेता केवल मानक के अनुरूप पटाखे बेच सकेंगे। 125 डेसीबल से अधिक ध्वनि वाले पटाखों की बिक्री और बिक्री कार्य में नाबालिगों को लगाने की मनाही है। दुकानों में सुरक्षित बिजली वायरिंग, अग्निशमन यंत्र, पानी, बालू व चिकित्सा किट रखना अनिवार्य होगा। आपात स्थिति में इन टोल फ्री नंबरों पर करें फोन पुलिस सहायता के लिए 100, अग्निशमन विभाग के लिए 6200400918, 8340332843 और 8709299809 तथा एंबुलेंस के लिए 108 नंबर जारी किए गए हैं। इसके अलावा जिला नियंत्रण कक्ष के 06542-242402 और अन्य संपर्क नंबर 06542-247891 व 06542-223475 पर भी सूचना दी जा सकती है। उपायुक्त सह जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के अध्यक्ष अजय नाथ झा ने जिलेवासियों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top