भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

20 हजार से शुरू किया ड्राई फ्रूट का बिजनेस, अब महीने का...


Last Updated:

Success Story: 20 हजार रुपये से शुरू की गई ड्राई फ्रूट का बिजनेस आज लाखों का हो गया है. मुरादाबाद के उद्यमी आज महीने का करीब 7 लाख से अधि‍क की कमाई कर रहे है. वे अपना उत्‍पाद ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों बेचते है. उनसे आसपास के लोग भी प्रेरणा ले रहे है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

मुरादाबाद: एक कहावत है क‍ि हौसला हो तो छोटी शुरुआत भी बड़ी मंजिल तक पहुंचा देती है. ऐसी ही एक कहावत को मुरादाबाद की सुमन सिंह ने सच कर दी है. उन्‍होंने सिर्फ 20 हजार रुपये से ड्राई फ्रूट का बिजनेस शुरू किया था. आज वे लाखों की कमाई कर रही है. उनका बिजनेस अच्छा चल रहा है. यह बिजनेस अब धीरे-धीरे प्रगति कर रहा है और उनके कारोबार में वृद्धि हो रही है.

सुमन सिंह ने लोकर 18 से बातचीत करते हुए बताई कि वे ड्राई फ्रूट का बिजनेस करती है. काजू बादाम किशमिश बाहर से मंगाती हैं. महाराष्ट्र से अच्छी क्वालिटी का माल आता है. जिसे पहले अच्छी तरह से साफ करते हैं. उसके बाद मशीन के द्वारा सुंदर और सुरक्षित पैकेजिंग करते हैं. ताकि शुद्धता और स्वाद दोनों बना रहे.

काजू, बादाम, किशमिश मंगाती है महाराष्ट्र 

उनका कहना है क‍ि लोगो के बीच वे ताजा और अच्छा ड्राई फ्रूट पहुंचना चाहती है. उनकी छोटी सी शुरुआत से ये काम आज बड़े बाजार तक पहुंच गया है. उनका ब्रांड अब लोगों के भरोसे का नाम बन गया है. उन्होंने बताया कि हम काजू, बादाम, किशमिश, महाराष्ट्र से मंगाते हैं. वहां से लाकर अच्छी तरह सफाई करते हैं. फिर पैकेजिंग करके अच्छे लेवल पर बेचते हैं.

पैकेट तैयार कर सेल कर रहीं ड्राई फ्रूट

उन्होंने बताया कि उनके ड्राई फ्रूट में काजू, बादाम और किशमिश के अलग-अलग प्राइस हैं. 250 ग्राम का पैकेट 300 रुपये से शुरू होता है और 500 ग्राम का पैकेट 600 रुपये में बिकता है. अलग-अलग पार्टी के हिसाब से अलग-अलग रेट में सेल कर देतें है. आज उनका प्रोडक्ट ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर भी मिल रहा है. वे बताती है आज वे करीब 7 लाख रुपये तक कमाती है. उनका प्रोडक्ट सिर्फ लोकल में ही नहीं बल्कि ऑनलाइन भी जाता है. दिल्ली, अहमदाबाद, गुजरात और राजस्थान तक उनका प्रोडक्ट जाता है. ऑनलाइन भी उनकी अच्छी बिक्री हो रही है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top