भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नौकरी की टेंशन छोड़िए! सिर्फ ₹30000 में करें ये बिजनेस, महीने में...


Last Updated:

Business Idea: बोकारो के व्यवसायी सुजीत महतो के अनुसार मात्र 30 हजार रुपये की पूंजी से किचन के सामान का कारोबार शुरू कर हर महीने बीस से पच्चीस हजार रुपये तक की कमाई की जा सकती है. बस आपको इस बिजनेस में सामान की क्वालिटी से समझौता नहीं करना है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

बोकारो: अगर आप कम पूंजी में अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो किचन से जुड़े सामान का कारोबार एक अच्छा विकल्प है. इस व्यवसाय की खास बात यह है कि इसे छोटे स्तर पर 30 से 35 हजार रुपये के साथ शुरू किया जा सकता है और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सामान की बिक्री के जरिए अच्छी कमाई कि जा सकती है. ऐसे में व्यवसायी सुजीत महतो ने किचन से जुड़े सामान कि महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

सुजीत महतो ने बताया कि वह पिछले 20 सालों से किचन आइटम के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. इस कारोबार को महज 30 हजार रुपये की शुरुआती पूंजी के साथ शुरू किया जा सकती है. इसके लिए जरूरी नहीं कि कोई बड़ी दुकान हो, बल्कि छोटे स्तर पर दुकान खोलकर या साप्ताहिक हाट-बाजार में अस्थायी स्टॉल लगाकर भी अच्छी कमाई की जा सकती है.

इस व्यवसाय में प्लास्टिक और स्टील दोनों तरह के किचन आइटम की बिक्री की जाती है. इनमें प्लास्टिक के डिब्बे, चलनी और अन्य घरेलू उपयोग के सामान के साथ स्टील की कढ़ाई, तवा, बर्तन और चम्मच जैसी चीजें शामिल हैं. वहीं, सुजीत के अनुसार, इस व्यवसाय के लिए थोक में सामान कि खरीदारी के लिए कोलकाता, आसनसोल, बोकारो के चास से किचन आइटम खरीदकर अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं.

खरीदारी में न करें ये गलतियां

सुजीत ने आगे सलाह दी है कि नए दुकानदार अक्सर सामान की गुणवत्ता और कीमत पर ठीक से ध्यान नहीं देते. खासकर तवा, कड़ाही और अन्य लोहे के बर्तन खरीदते समय उनकी मोटाई, मजबूती और फिनिशिंग की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए. एक ही सामान की कीमत अलग-अलग दुकानों पर अलग हो सकती है. इसलिए जल्दबाजी में खरीदारी करने के बजाय दो-तीन जगह रेट की तुलना करके ही सामान खरीदना चाहिए और हमेशा ग्राहक को अच्छी गुणवत्ता वाले सामान उपलब्ध करें.

30 प्रतिशत तक मिल सकता है मार्जिन

इस व्यवसाय में मुनाफे को लेकर सुजीत बताते हैं कि आमतौर पर किचन आइटम की बिक्री पर 25 से 30 प्रतिशत तक का मार्जिन रखा जाता है. वहीं, 30 हजार रुपये की शुरुआती पूंजी से छोटे, उपयोगी और बड़े किचन आइटम मिलाकर करीब 300 पीस सामान का स्टॉक तैयार किया जा सकता है. सही तरीके से बिक्री और ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस व्यवसाय से महीने में 20 से 25 हजार रुपये तक की कमाई की जा सकती है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top